{"_id":"62487d41b3692b55a00c8c8a","slug":"pm-narendra-modi-presented-kangra-painting-to-nepal-s-prime-minister-deuba-the-value-of-himachal-s-painting-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की चित्रकला का मान बढ़ा: मोदी ने नेपाल के पीएम देउबा को भेंट की कांगड़ा पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की चित्रकला का मान बढ़ा: मोदी ने नेपाल के पीएम देउबा को भेंट की कांगड़ा पेंटिंग
Sat, 02 Apr 2022 10:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:13 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया आज समस्त हिमाचल की जनता के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को उनके भारत दौरे के दौरान हिमाचल की एक लघु चित्रकला से संबंधित पेंटिंग भेंट की।
विज्ञापन
मोदी ने नेपाल के पीएम देउबा को भेंट की कांगड़ा पेंटिंग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को कांगड़ा पेंटिंग भेंट की। इसमें मानसून का सीजन और राधा-कृष्ण के प्रेम को दर्शाया गया है। इस पेंटिंग को भेंट करने से हिमाचल प्रदेश की चित्रकला का मान बढ़ा है। उनकी ओर से दी गई यह भेंट सोशल मीडिया पर भी वायरल है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री कुछ आयोजनों में कांगड़ा थाल और हिमाचल से जुड़े अन्य स्मृति चिह्न भेंट कर चुके हैं।
विज्ञापन
कांगड़ा कलम के अंतर्गत बनी इस पेंटिंग में राधा-कृष्ण का अद्भुत दृश्य उकेरा गया है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया आज समस्त हिमाचल की जनता के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को उनके भारत दौरे के दौरान हिमाचल की एक लघु चित्रकला शैली की पेंटिंग भेंट की। इसके लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन व प्रदेशवासियों को बधाई।
विज्ञापन