फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM narendra modi Jan Abhar Rally in Dharamshala Today Kangra Himachal Pradesh

सियासी लाभ के लिए पहले जवानों अब किसानों से झूठ बोल रही कांग्रेस : मोदी

Fri, 28 Dec 2018 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Dec 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi Jan Abhar Rally in Dharamshala Today Kangra Himachal Pradesh

किसान कर्जा माफी पर कांग्रेस की घेराबंदी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार किया है। जयराम  सरकार का एक साल पूरा होने पर धर्मशाला में जन आभार रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सियासी फायदे के लिए कांग्रेस  ने पहले वन रैंक वन पेंशन पर सेना के जवानों से झूठ बोला, अब किसानों से बोल रही है। कर्जा माफी का वादा कर सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने पंजाब व कर्नाटक में किसानों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


चुनाव जीतने के लिए देश किसान की पीठ में छुरा घोंपने का खेल कब तक चलेगा। धर्मशाला के पुलिस मैदान में वीरवार को विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विरोधियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि चोरों को अब चौकीदार से डर लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पता लग गया है कि चौकीदार सोने को तैयार नहीं है। ऐसे में उनकी नींद हराम हो गई है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के लिए महज 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने 12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान कर जवानों को वन  रैंक वन पेंशन का लाभ दिया। यूपीए के समय किसानों पर छह लाख करोड़ का कर्जा था। 

5 हजार करोड़ कर्ज यूपीए सरकार ने ऐसे लोगों को दि

PM narendra modi Jan Abhar Rally in Dharamshala Today Kangra Himachal Pradesh

तत्कालीन सरकार ने 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। इसमें 52 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया गया। 35 हजार करोड़ कर्ज यूपीए सरकार ने ऐसे लोगों को दिया, जिनका खेतीबाड़ी से कोई नाता नहीं था।

मोदी ने कहा कि यूपीए कार्यकाल में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम में 6 करोड़ फर्जी लाभार्थी निकले। ये लाभार्थी कागजों में ही पैदा हुए और बूढ़े हो गए। सरकारी खजाने से इन फर्जी लोगों के नाम हर वर्ष 90 हजार करोड़ रुपये लूटते रहे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस लूट को बंद करवा दिया। जब ऐसे लोगों की चोरी पकड़ी तो ये लोग मुझे ही चोर कहने लगे। देश के खजाने को लूटने वालों के खिलाफ लड़ाई मोदी छोड़ने वाला नहीं है। 

जयराम ठाकुर की पीठ थपथपाई

PM narendra modi Jan Abhar Rally in Dharamshala Today Kangra Himachal Pradesh

पीएम मोदी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पीठ थपथपाई और उनके एक साल के कार्यकाल को सफल करार देते हुए उन्हें पूरे नंबर दिए। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से भी बात की।

इस अवसर पर हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश भाजपा के प्रभारी रहे मंगल पांडे, शांता कुमार समेत हिमाचल से भाजपा के चारों लोकसभा सांसद, जयराम सरकार के मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

हिमाचल को बनाएं ऑर्गेनिक राज्य, बड़ा बाजार कर रहा इंतजार

PM narendra modi Jan Abhar Rally in Dharamshala Today Kangra Himachal Pradesh

प्रदेश सरकार की जन आभार रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राज्यपाल आचार्य देवव्रत हिमाचल में प्राकृतिक खेती करने का बीड़ा उठाए हुए हैं। सीएम और राज्यपाल के इस अभियान से हिमाचल के लोगों को जहरमुक्त भोजन मिलेगा।

इस प्रयास से हिमाचल ऑर्गेनिक राज्य बनने की ओर अग्रसर है। सिक्किम देश का एकमात्र ऑर्गेनिक स्टेट है। हिमाचल में ऑर्गेनिक खेती को अपनाने के लिए खासी संभावनाएं हैं।

इस क्षेत्र में हिमाचल को काम करना चाहिए। एक बड़ा बाजार इसका इंतजार कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि पर्यटन और कनेक्टिविटी के पहियों पर हिमाचल का विकास टिका है।

हिमाचल को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने को 26 हजार करोड़ रुपये से चार मुख्य प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है। इसमें नंगल-तलवाड़ा, चंडीगढ़-बद्दी, भानुपल्ली-बिलासपुर और ऊना-हमीरपुर मुख्य हैं। 

सॉफ्ट ड्रिंक में हिमाचली फलों का 5 प्रतिशत जूस मिलाने पर हो रहा काम

PM narendra modi Jan Abhar Rally in Dharamshala Today Kangra Himachal Pradesh

पीएम मोदी ने कहा कि शिमला-कालका रेलवे ट्रैक पर चलने वाली ट्रेन के डिब्बों को पारदर्शी बनाया गया है, जिससे पर्यटक सफर के साथ पहाड़ों की सुंदरता को निहार सकेंगे। पीएम ने कहा कि पर्यटन, कनेक्टिविटी के पहियों पर हिमाचल का विकास टिका है। रेलवे के 26 हजार के प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोका कोला, पेप्सी और फैंटा जैसे सॉफ्ट ड्रिंक में हिमाचल के फलों का पांच फीसदी जूस शामिल करने के लिए संबंधित कंपनियों से बात चल रही है। कुछ कंपनियों ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है, जबकि कुछ कंपनियां इस पर काम कर रही हैं।

सॉफ्ट ड्रिंक में फलों का जूस शामिल किए जाने से जहां लोगों के स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा, वहीं हिमाचल के बागवानों को इससे बड़ा लाभ होगा। आने वाले दिनों में बागवानों को उनके फलों को बेचने के लिए बड़ी मार्केट मिलेगी। 

हमने कॉलिंग की मुफ्त, लोगों को अब मोबाइल बैटरी डिस्चार्ज की होती है चिंता 

PM narendra modi Jan Abhar Rally in Dharamshala Today Kangra Himachal Pradesh

अब देश की सीमाओं पर दिन रात ड्यूटी दे रहे हिमाचल और देश भर के जवानों की माताएं अपने बेटों से दिल खोलकर मोबाइल पर बात कर पाती हैं। हमने मोबाइल पर मुफ्त कॉलिंग दी।

अब इंटरनेट डाटा भी इतना सस्ता है कि इसका लोग दिल खोलकर प्रयोग करते हैं। अब लोगों को चिंता होती है कि बस मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज न हो। उड़ान 2 योजना जल्द शुरू होगी जिससे हवाई चप्पल वाला भी हवाई यात्रा और ज्यादा करेगा


पीएम ने कहा ट्रांसपोर्ट और टूरिज्म दो बड़े क्षेत्र बदल सकते हैं हिमाचल की आधुनिक तस्वीर। एनएच का काम हिमाचल में पकड़ रहा रफ्तार। हिमाचल में 80 हजार से ज्यादा होम स्टे ने बदली प्रदेश की तकदीर। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के समय में शुरू हुई थी योजना

पहाड़ का पानी और जवानी अब आ रही काम

PM narendra modi Jan Abhar Rally in Dharamshala Today Kangra Himachal Pradesh

जन आभार रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी टीम की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार का एक साल का कार्यकाल बेहतरीन रहा। नई सरकार के लिए इतने कम समय में इतनी ज्यादा उपलब्धियां हासिल करना बड़ी बात है।

आज पहाड़ का पानी और जवानी दोनों देश के काम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर विभाग की ओर से बनाई गई लघु फिल्म ने उन्हें बड़ा प्रभावित किया है। मंच पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ ठहाके लगाकर मोदी काफी देर तक हंसते रहे।

पीएम ने कहा कि जयराम सरकार ने जन कल्याण के लिए कई विकासात्मक नए कदम उठाए। इससे सरकार जनमानस के करीब पहुंची। उन्होंने लोगों से कहा कि जयराम सरकार आपका हर काम कर रही है।

आपको भी मेरा एक काम करना होगा। जयराम सरकार की जन कल्याणकारी कार्यों पर बनी इस लघु फिल्म को अपने-अपने मोबाइल से प्रदेश के हर व्यक्ति के मोबाइल पर भेजें।

सरकार की लघु फिल्म का क्लिप हर मोबाइल पर होना चाहिए। मोदी ने कहा कि जयराम सरकार ने एक साल के भीतर ही जन सामान्य तक पहुंचने का सराहनीय प्रयास किया। 

यूपीए से 21 हजार करोड़ मिलते  थे, हम 72 हजार करोड़ दे रहे 

PM narendra modi Jan Abhar Rally in Dharamshala Today Kangra Himachal Pradesh

पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को यूपीए सरकार अपने कार्यकाल में एक साल में 21 हजार करोड़ रुपये देती थी। हमारी सरकार हर वर्ष हिमाचल को 72 हजार करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दे रही है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार केंद्रीय मदद की पाई पाई का हिसाब रखकर पैसा खर्च करेगी।

मोदी ने जयराम ठाकुर को हिमाचल को स्वच्छ बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रदेश में आयुष्मान स्वास्थ्य योजना शुरू करने की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि केंद्र और हिमाचल में भाजपा सरकार होने से प्रदेश के इंजन को डबल ताकत मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed