फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM narendra Modi in global investors meet 2019 dharamshala himachal pradesh today

धर्मशाला में बोले पीएम मोदी- मैं मेहमान नहीं हिमाचली हूं, मेरे विश्वास पर करें निवेश

Thu, 07 Nov 2019 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Nov 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
PM narendra Modi in global investors meet 2019 dharamshala himachal pradesh today
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

हिमाचल में पहली बार हो रही धर्मशाला इन्वेस्टर मीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेशकों से कहा कि मैं मेहमान नहीं, हिमाचली हूं। मेरे यहां आए हैं आप, मेरे मेहमान हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यहां की धरती पर निवेश करें। हिमाचल आपको आशीर्वाद देता रहेगा। हिमाचल बढ़ेगा तो हिंदुस्तान भी आगे बढ़ेगा और आप भी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मशाला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी टीम की पीठ थपथपाई और निवेशकों से अपील की कि वे अब देवभूमि को कर्मभूमि बना लें। यहां निवेश की अपार संभावनाएं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि पहले निवेशक देखता था कि कौन सा राज्य ज्यादा इन्सेटिव देगा, बिजली माफ करेगा। निवेशक इंतजार में रहते थे। अब ऐसा नहीं है, यह सब बंद हो चुका है।  

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट सुनते ही अटपटा लगता है, लेकिन यह कल्पना नहीं, सच्चाई है। इसके लिए सभी को बधाई। हिमाचल अब कमर कस चुका है। मोदी ने कहा कि उद्योग जगत भी साफ-सुथरी व्यवस्था को पसंद करता है। बेवजह के नियम-कायदे और सरकार का दखल कहीं न कहीं उद्योगों की रफ्तार को रोकता है। निवेश के लिए यह जरूरी है कि उसे उपयुक्त ईको सिस्टम मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विकास की गाड़ी के चार पहिये

PM narendra Modi in global investors meet 2019 dharamshala himachal pradesh today

इंस्पेक्टर राज से मुक्ति मिले। हर मोड़ पर सरकार पर निर्भर न रहना पड़े। कानूनों में बदलाव हो रहा है। इसी सोच के साथ हिमाचल सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सरकार सही दिशा में काम कर रही है। हिमाचल में सिंगल विंडो की व्यवस्था बनाई गई है। सरकार ने यहां के फ्रेंडली वातावरण को बिजनेस फ्रेंडली बना दिया है।

मोदी ने कहा कि भारत में विकास की गाड़ी नई सोच और नई अप्रोच के साथ चार पहियों पर चल रही है। एक पहिया सोसाइटी का है जो प्रेरक है, एक पहिया सरकार का है जो नए भारत को प्रोत्साहन देने वाला है, एक पहिया उद्योग का है जो साहसी है, एक पहिया ज्ञान का है। आज सरकार जो भी फैसले ले रही है वे भारत के हित और लोगों की आकांक्षा के अनुरूप ले रही है।  

जानिए किस क्षेत्र में कितना निवेश, एक लाख से अधिक को रोजगार

देवभूमि को कर्मभूमि बनाने को 92 हजार करोड़ रुपये की धनवर्षा
देवभूमि हिमाचल को कर्मभूमि बनाने के लिए हिमाचल में 92 हजार करोड़ रुपये की धनवर्षा हुई। देश-दुनिया के निवेशकों से गुरुवार तक जयराम सरकार ने 92 हजार 439 करोड़ रुपये के एमओयू साइन करवा लिए। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मशाला मेें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी टीम की पीठ थपथपाई। 


कुल एमओयू                            603
कुल निवेश प्रस्तावित                 92439 करोड़
कुल रोजगार प्रस्तावित               1,85000
ऊर्जा क्षेत्र में प्रस्तावित निवेश        33,812 करोड़
पर्यटन क्षेत्र में प्रस्तावित निवेश       14,955 करोड़
उद्योग क्षेत्र में प्रस्तावित निवेश        13,682 करोड़
हाउसिंग क्षेत्र में प्रस्तावित निवेश      12,277.50 करोड़

मोदी के भाषण के बीच तूफान ने उखाड़े होर्डिंग

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और डीसी कांगड़ा की मन्नत इंद्रू नाग देवता ने आधी पूरी की। इन्वेस्टर मीट के शुभारंभ पर भारी बारिश तो नहीं हुई लेकिन हल्की बूंदाबांदी के बीच तूफान ने होर्डिंग जरूर उखाड़ दिए। पीएम मोदी का भाषण जैसे ही शुरू हुआ, तूफान ने तबाही मचाना शुरू कर दी। पंडाल की छत की तिरपाल हवा के तेज वेग से फड़फड़ाने लगी।

कांफ्रेंस हाल के अंदर लगी लाइटें, बड़ी स्क्री और साउंड सिस्टम हिलने लगा। तूफान के चलते बाहर कई टेंट फट गए। डेकोरेशन का सारा सामान गिरकर टूट गया और खराब हो गया। राइजिंग इंडिया के होर्डिंग फट गए जिसके साथ निवेशक और अन्य लोग सेल्फी खींच रहे थे। मोदी जब भाषण दे रहे थे तो सम्मेलन कक्ष के साथ होर्डिंग की दीवार बाहर से गिरने लगी। तूफान के चलते जैसे ही होर्डिंग की दीवार गिरने लगी तो आयोजकों और अफसरों की सांसें फूल गईं।

आननफानन में कर्मचारियों, आयोजकों के साथ आईएएस और आईपीएस अफसरों ने बाहर से होर्डिंग की दीवार को मोदी के भाषण खत्म होने तक थामे रखा। जैसे ही भाषण खत्म हुआ तो अफसरों ने होर्डिंग की दीवार को छोड़ दिया और वह गिर गई। तूफान के बाद इन्वेस्टर मीट स्थल में जगह जगह होर्डिंग गिरकर खराब हुए पड़े थे। कई जगह टेंट फट गए थे। अगर प्रधानमंत्री के आगमन से पहले तूफान चलता तो ज्यादा समस्या पेश आ सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed