फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   pm Modi virtually inaugurated Nadaun and Saloh KVs

Himachal: प्रधानमंत्री मोदी ने नादौन और सलोह केवी के किए वर्चुअल उद्घाटन

Tue, 20 Feb 2024 10:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,नादौन/ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी,नादौन/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Feb 2024 10:32 PM IST
सार

 मोदी ने पीएम उच्चतर शिक्षा अभियान (ऊषा) योजना के तहत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को 100 करोड़ और सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी को 20 करोड़ की ग्रांट जारी की।

विज्ञापन
pm Modi virtually inaugurated Nadaun and Saloh KVs
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में एक कार्यक्रम के दौरान हमीरपुर के नादौन और ऊना के सलोह में दो केंद्रीय विद्यालयों का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। मोदी ने पीएम उच्चतर शिक्षा अभियान (ऊषा) योजना के तहत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को 100 करोड़ और सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी को 20 करोड़ की ग्रांट जारी की। इस ग्रांट को शिक्षा विभाग से विवि प्रशासन ले सकेगा। उधर, शिमला और मंडी विवि के वीसी और अन्य अधिकारी मल्टी डिस्पिलेनरी एजूकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (मेरू) कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ वर्चुअली जुड़े। उद्घाटन को लेकर केवि नादौन में विशेष कार्यक्रम हुआ। उपायुक्त हमीरपुर एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सितंबर 1996 से केवि किराये के भवन में चल रहा था। अब इस विद्यालय को अपना भवन मिला है। उधर, केवि सलोह के 18 करोड़ की लागत से बने भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। यहां तकनीकी खराबी के चलते प्रधानमंत्री कब उद्घाटन कर गए, किसी को पता ही नहीं चला। इसके बाद सिकंदर कुमार ने रिबन काटकर व पूजा-अर्चना कर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विद्यालयों के शुभारंभ करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में नादौन, सलोह के साथ नलेटी, घुमारवीं, बंगाणा, धर्मपुर और सलोह में छह केंद्रीय विद्यालय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed