{"_id":"62866bccd65839612b398659","slug":"pm-modi-shimla-visit-spg-inspected-the-venue-of-pm-rally-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Shimla Visit: एसपीजी ने किया पीएम मोदी के समारोह स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Shimla Visit: एसपीजी ने किया पीएम मोदी के समारोह स्थल का निरीक्षण
Thu, 19 May 2022 09:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 May 2022 09:40 PM IST
सार
पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने शिमला के रिज मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपीजी ने रिज मैदान और टका बेंच का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
एसपीजी ने किया समारोह स्थल का निरीक्षण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 मई को प्रस्तावित दौरे से पहले गुरुवार को विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने शिमला के रिज मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपीजी ने रिज मैदान और टका बेंच का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। पीएम मोदी जिस सड़क मार्ग से समारोह स्थल तक पहुंचेंगे, वहां का निरीक्षण भी एसपीजी ने प्रशासन के साथ किया।
विज्ञापन
इस दौरान उपायुक्त आदित्य नेगी, डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा सहित एसपीजी के अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर 31 मई को राजधानी शिमला में समारोह का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल में चुनावी वर्ष के चलते आठ साल के जश्न के लिए शिमला को चुना गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन