फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Modi Shimla Visit: Narendra Modi to interact with beneficiaries of 773 districts across the country from Shimla

PM Modi Shimla Visit: शिमला से देश भर के 773 जिलों के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Wed, 18 May 2022 10:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 May 2022 10:36 AM IST
सार

प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे। इस दौरान 11 योजनाओं के लाभार्थियों से पीएम बात करेंगे। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  31 मई को होने वाले दौरे की तैयारियों के संबंध में बैठक की अध्यक्षता की। 

विज्ञापन
PM Modi Shimla Visit: Narendra Modi to interact with beneficiaries of 773 districts across the country from Shimla
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से देश भर के 773 जिलों के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इनमें देश के 773 जिलों के साथ-साथ प्रदेश के 12 जिलों के 40 लाभार्थी भी प्रधानमंत्री के साथ संवाद सत्र में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे। इस दौरान 11 योजनाओं के लाभार्थियों से पीएम बात करेंगे। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 मई को होने वाले दौरे की तैयारियों के संबंध में बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से ऐतिहासिक रिज मैदान पर जनसभा को संबोधित करना प्रस्तावित है। राम सुभग सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जरूरतमंदों की जरूरतों की पूर्ति के लिए विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की हैं। मुख्य सचिव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मंच ने पीएम मोदी को याद दिलाया 2014 में किया वादा
 प्रदेश में किसानों और बागवानों के हितों की लड़ाई लड़ रहे संयुक्त किसान मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला में कार्यक्रम से पहलेे आठ साल पुराना वादा याद दिलाया है। मंच के सह संयोजक संजय चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आठ साल पहले प्रदेश के बागवानों को सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन यह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री का वादा जुमला साबित हुआ है। केंद्र सरकार ने आयात शुल्क में तो बढ़ोतरी नहीं की बल्कि मुक्त व्यापार की नीति के कारण ईरान से हुए सेब के आयात से बीते सेब सीजन में प्रदेश के बागवानों को करोड़ों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नेे सभी तरह के सॉफ्ट ड्रिंक्स में अनिवार्य तौर पर सेब का जूस मिलाने की व्यवस्था लागू करवाने का भी वादा किया था। यह भी पूरा नहीं हुआ। बीते साल  ओलावृष्टि और असमय बर्फबारी से बागवानों को करोड़ों का नुकसान हुआ। सरकार ने नुकसान के आकलन के नाम पर कोरी औपचारिकता की लेकिन किसी एक भी बागवान को एक भी रुपये का मुआवजा नहीं मिला। इस साल सेब की फसल पर सूखे की मार के चलते बागवान परेशान हैं। ऐसे में जब शिमला में आठ साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है तो उम्मीद है कि प्रधानमंत्री सेब पर आयात शुल्क 100 फीसदी करने का एलान करेंगे और मुक्त व्यापार की नीति में संशोधन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed