फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Modi's visit: Doubt at the venue of the central government, two options kept as Ridge and Annadale grounds

पीएम मोदी दौरा: केंद्र सरकार के समारोह स्थल पर संशय, रिज और अनाडेल मैदान के तौर पर रखे दो विकल्प

Tue, 17 May 2022 11:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 May 2022 11:46 AM IST
सार

पीएम मोदी को देखने और सुनने के लिए इससे अधिक लोगों के आने का अंदेशा है। रिज मैदान पर अधिक से अधिक नौ हजार लोग ही सामने से पीएम को देख पाएंगे। दूसरे जिलों से आने वाले लोगों को मालरोड पर लगी एलईडी स्क्रीन पर ही पीएम का संबोधन सुनना पड़ेगा।

विज्ञापन
PM Modi's visit: Doubt at the venue of the central government, two options kept as Ridge and Annadale grounds
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर समारोह स्थल पर संशय बना हुआ है। शिमला में रिज और अनाडेल मैदान दो विकल्प के तौर पर रखे गए हैं। रिज मैदान पर जगह सीमित होने से समारोह को अनाडेल मैदान में शिफ्ट होने पर चर्चा होने लगी है। समारोह में 30 हजार लोगों के पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन पीएम मोदी को देखने और सुनने के लिए इससे अधिक लोगों के आने का अंदेशा है। रिज मैदान पर अधिक से अधिक नौ हजार लोग ही सामने से पीएम को देख पाएंगे। दूसरे जिलों से आने वाले लोगों को मालरोड पर लगी एलईडी स्क्रीन पर ही पीएम का संबोधन सुनना पड़ेगा। पिछली बार भी मोदी जब शिमला आए थे तो उस समय भी भारी भीड़ उमड़ी थी। समारोह स्थल पर सीमित लोग ही पहुंचे थे। लोगों का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए अनाडेल मैदान से बेहतर कोई दूसरी जगह नहीं हो सकती। यहां 50 हजार से अधिक लोग आ सकते हैं।

विज्ञापन


दूसरा तर्क यह दिया जा रहा है कि अगर रिज मैदान पर कार्यक्रम होता है तो सुरक्षा के मद्देनजर रिज, मालरोड और संपर्क मार्ग सील कर दिए जाएंगे। जिस रास्ते से पीएम समारोह स्थल पर पहुंचेंगे, उसे भी सील कर दिया जाएगा। इससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी होगी। सरकार के वरिष्ठ अफसर नेताओं के साथ आयोजन स्थल पर मंथन कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का मानना है कि प्रदेश की जनता में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर उत्साह है। भव्य आयोजन के लिए भीड़ जुटाने का झंझट नहीं होगा। हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ मंत्री समारोह में शिरकत करेंगे। रिज मैदान पर टका बेंच के खुले हाल में माननीयों को बैठाने की व्यवस्था भी सरकार के लिए चुनौती से कम नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed