PM Modi Dharamshala Visit: पीएम मोदी ने की हिमाचली सब्जी लिंगड़ू की जमकर तारीफ, राज्यपाल-सीएम ने भेंट किया बैजनाथ मंदिर का मॉडल
प्रधानमंत्री मोदी धर्मशाला में सर्किट हाउस में रुके। सर्किट हाउस में उन्होंने शुक्रवार सुबह 8 बजे ब्रेकफास्ट किया। ब्रेकफास्ट में प्रधानमंत्री को हिमाचली सब्जी लिंगड़ू, दाल और घीये की पकौड़ी, उपमा, पोहा, इडली, सांवर परोसा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी हिमाचल आते हैं तो देवभूमि के व्यंजनों और लोगों की जमकर तारीफ करते हैं। प्रधानमंत्री धर्मशाला में सर्किट हाउस में रुके। सर्किट हाउस में उन्होंने शुक्रवार सुबह 8 बजे ब्रेकफास्ट किया। ब्रेकफास्ट में प्रधानमंत्री को हिमाचली सब्जी लिंगड़ू, दाल और घीये की पकौड़ी, उपमा, पोहा, इडली, सांवर परोसा गया। उन्होंने कांगड़ा की मसाला चाय भी पी।
ब्रेकफास्ट हिमाचल पर्यटन निगम के कर्मचारियों की ओर से परोसा गया। ब्रेकफास्ट लेते हुए प्रधानमंत्री ने हिमाचली सब्जी लिंगड़ू की जमकर तारीफ की। उन्होंने हिमाचल पर्यटन निगम के कर्मचारियों से लिंगड़ू सब्जी का नाम पूछा। उन्होंने लिंगड़ू सब्जी के बारे में कर्मचारियों से पूरी जानकारी ली। ब्रेकफास्ट के बाद खुश होकर प्रधानमंत्री ने हिमाचल पर्यटन निगम के कर्मचारियों के साथ सर्किट हाउस में फोटो भी खिंचवाई।
एयरपोर्ट पर मोदी ने की विधायकों और मंत्रियों से बातचीत
देश के मुख्य सचिवों की बैठक में व्यस्त रहने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली रवाना हो गए। इससे पहले कांगड़ा एयरपोर्ट पर पीएम ने कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा विधायकों से कुछ देर तक बातचीत की। इस दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री गुरुवार दोपहर करीब 11:45 बजे धर्मशाला पहुंचे थे। 14 मिनट का रोड शो किया, इसके बाद वह बिना आराम किए मुख्य सचिवों की बैठकें की जो रात 10 बजे तक चलती रहीं। शुक्रवार को भी सुबह नौ बजे से प्रधानमंत्री बैठक में पहुंच गए थे। दोपहर बाद चार बजे तक बैठक ली और शात पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
पीएम को भेंट किया बैजनाथ मंदिर का मॉडल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कांगड़ा स्थित गगल हवाई अड्डे पर बैजनाथ शिव मंदिर का मॉडल भेंट किया। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर और इंदु गोस्वामी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।
ब्रेकफास्ट करते पीएम ने मंत्री बिक्रम को पहचाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धर्मशाला का दो दिवसीय दौरा भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री सहित उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के लिए भी बेहद खास बन गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिले से उद्योग मंत्री को विशेष तवज्जो देते हुए उनको पीएम के दौरे में मिनिस्टर इन वेटिंग के रूप में जिम्मेदारी दी थी। मिनिस्टर इन वेटिंग मुख्य सचिवों की बैठक के अलावा पूरे दौरे में पीएम के साथ रहे।
शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब सर्किट हाउस धर्मशाला में ब्रेकफास्ट कर रहे थे तो उन्होंने बिक्रम ठाकुर को पहचान लिया। पीएम ने उनसे वर्ष 1998 की हिमाचल की यादें ताजा कीं। फिर बिक्रम ठाकुर ने पीएम को याद दिलाया कि उन्होंने ही हिमाचल प्रभारी रहते उनको पहली बार विधानसभा का टिकट दिया था। बिक्रम ने पीएम को बताया कि जब आपने मुझे 1998 में पार्टी का टिकट दिया था तब मैं चुनाव हारा लेकिन उसके बाद वह तीन चुनाव जीते। उन्होंने बिक्रम ठाकुर की पीठ थपथपाकर आशीर्वाद दिया और अपने साथ फोटो खिंचवाई।