फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Modi Himachal Visit PM Modi captured pictures on camera posted video on Instagram

PM Modi In Himachal: पीएम मोदी ने कैमरे में कैद की हिमाचल की तस्वीरें, इंस्टा पर डाला पोस्ट, लिखा ये कैप्शन

Fri, 24 May 2024 06:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 May 2024 06:09 PM IST
सार

प्रधानमंत्री शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस्टांग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला जिसमें वो हिमाचल की खूबसूरती को कैमरे में कैद करते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
PM Modi Himachal Visit PM Modi captured pictures on camera posted video on Instagram
डिजाइन फोटो। - फोटो : narendramodi

विस्तार

प्रधानमंत्री शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला और लिखा कि ''दर्शनीय हिमाचल प्रदेश! व्यस्त चुनाव प्रचार के बीच, मैं सुंदर प्राकृतिक परिवेश की कुछ झलकियां कैद करने से खुद को नहीं रोक सका। यहां हिमाचल में होने से मेरी यहां की पिछली यात्राओं की कई यादें ताजा हो गईं। इस राज्य से मेरा रिश्ता बहुत मजबूत है.''
विज्ञापन


 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)



प्रधानमंत्री मोदी ने पहले नाहन में रैली को संबोधित किया। उसके बाद उन्होंने मंडी जिले में जनसभा को संबोधित किया।  पीएम ने मंडी में अपने भाषण की शुरुआत में सभी देवी-देवताओं को नमन किया। पीएम ने कहा कि हिमाचल के पालमपुर में भाजपा वर्किंग कमेटी में जो निर्णय हुआ था, उसने इतिहास रच दिया। इसी अधिवेशन में भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया है। हिमाचल राम मंदिर निर्माण की संकल्प भूमि है। यह संकल्प सिद्ध हो चुका है। अब 500 सालों का इंतजार खत्म हुआ है। ये आपके वोट की ताकत है। आज अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं। हिमाचल खुश हुआ है। देवी-देवता आशीर्वाद बरसा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के साथी तो कह रहे हैं कि हम देश के परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। मोदी ने समान नागरिक संहिता का संकल्प लिया है, भारत का नागरिक भले ही वो हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो, ईसाई हो, बौद्ध हों, उनके लिए एक समान नागरिक कानून होने चाहिए, लेकिन कांग्रेस समान नागरिक संहिता का विरोध कर रही है। कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया को समर्थन देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed