{"_id":"633b0c076536d93c8d5359ce","slug":"pm-bilaspur-visit-ban-on-activities-on-land-sky-and-water-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Bilaspur Visit: बिलासपुर में जमीन, आसमान और पानी पर होने वाली गतिविधियों पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Bilaspur Visit: बिलासपुर में जमीन, आसमान और पानी पर होने वाली गतिविधियों पर लगाई रोक
Tue, 04 Oct 2022 10:35 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पीएम दौरे को लेकर हेलिकाप्टर ने किया ट्रायल।
- फोटो :
संवाद
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 अक्तूबर को बिलासपुर दौरे को देखते हुए जिले में जमीन, आसमान और पानी पर होने वाली गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। जिला दंडाधिकारी बिलासपुर पंकज राय ने दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत दिशा निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने कहा कि 3 से 5 अक्तूबर को शाम 7:00 बजे तक जिले में सभी प्रकार की ड्रोन, पैरासेलिंग और पैराग्लाइडिंग की उड़ानों पर प्रतिबंध रहेगा।
फेरी अधिनियम 1956 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए 3 से 5 अक्तूबर शाम 7:00 बजे तक नाला का नौण घाट से ऋषिकेश घाट अपस्ट्रीम तक गोबिंदसागर झील में सभी प्रकार की नावों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। एम्स परिसर को सील कर दिया गया है। रैली स्थल पर भी कड़ी निगरानी है। यह आदेश पुलिस बल और आपदा प्रबंधन अधिकारियों पर लागू नहीं होंगे।
आज एम्स पहुंचेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का उद्घाटन करने बिलासपुर पहुंचेंगे। इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया एम्स पहुंचेंगे। एम्स पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री एम्स के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। संस्थान में चल रही तैयारियों का निरीक्षण भी करेंगे। आईपीडी वार्ड से लेकर ओपीडी ब्लॉक, आईसीयू, निदान केंद्र और अन्य ब्लॉकों का निरीक्षण करेंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सेना के हेलिकाप्टर ने किया पूर्वाभ्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर दौरे के लिए सुरक्षा को लेकर चौकसी के साथ हेलिकाप्टर के सुरक्षित लैंडिंग को लेकर खास सजगता बरती जा रही है। सेना के हेलिकाप्टर ने मंगलवार को लुहणू के क्रिकेट मैदान में पूर्वाभ्यास किया। वायुसेना का हेलिकाप्टर लुहणू मैदान और एम्स पहुंचा। बिलासपुर शहर के ऊपर से कई चक्कर लगाए। डॉग स्क्वायड और सुरक्षा कर्मियों ने क्रिकेट मैदान में बनाए गए हेलिपैड को मेटल डिटेक्टर से स्कैन किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई टीमों ने कमान संभाल ली है।
जनसभा स्थल के साथ बिलासपुर शहर में करीब 2,000 हजार जवान तैनात रहेंगे। सोमवार को इन जवानों की ड्यूटियां बताई गईं। एम्स और जनसभा स्थल को एसपीजी ने अपने घेरे में ले लिया है। उधर, बिलासपुर शहर में रौड़ा और डियारा सेक्टर के मार्गों को वन-वे कर दिया गया है। लुहणू मैदान और औद्योगिक क्षेत्र के लिए जाने वाले वाहनों को गुरुद्वारा चौक से कमेटी रेस्ट और छात्र पाठशाला रौड़ा से होते हुए जाना होगा। लुहणू और औद्योगिक क्षेत्र से आने वाले वाहनों को कन्या पाठशाला रौड़ा और मस्जिद होकर गुरुद्वारा चौक से भेजा जाएगा।