फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Awas Yojana: The dream of building a home is incomplete due to the delay in installments

PM Awas Yojana: किस्तों की लेटलतीफी से आशियाना बनाने का सपना अधूरा, 4153 लाभार्थियों को इंतजार

Wed, 13 Nov 2024 11:01 AM IST
Krishan Singh जसवीर ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
जसवीर ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Nov 2024 11:01 AM IST
सार

 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गत वित्त वर्ष के 4,153 पात्रों को अभी तक दूसरी किस्त नहीं मिली है। इस वित्त वर्ष में 79,652 नए घर बनाने का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
PM Awas Yojana: The dream of building a home is incomplete due to the delay in installments
प्रधानमंत्री आवास योजना - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गत वित्त वर्ष के 4,153 पात्रों को अभी तक दूसरी किस्त नहीं मिली है। इस वित्त वर्ष में 79,652 नए घर बनाने का लक्ष्य है। इनमें से 20,262 को अभी तक पहली किस्त नहीं मिली है। इससे राज्य में गरीब परिवारों का अपना आशियाना बनाने का सपना अधूरा है। हिमाचल में वित्त वर्ष 2023-24 में 13,316 आवास बनाने का लक्ष्य था।
विज्ञापन


इनमें से 13,037 पंजीकृत हुए थे और 12,954 को जियो टैग से पंजीकृत किया था। इनमें से 12,952 को जियो टैग से स्वीकृति दी गई और 12,846 के खाते में वेरिफिकेशन भी कर ली गई। अब तक गत वित्त वर्ष के 12,585 लाभार्थियों को पहली और 8,432 पात्रों को दूसरी किस्त जारी हुई है। 4,153 लाभार्थियों के घर बनाने के लिए दूसरी किस्त के इंतजार में हैं। प्रधानमंत्री ने हिमाचल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 79,652 मकान बनाने का लक्ष्य दिया था। 
विज्ञापन


पात्रों का घर के लिए हुआ पंजीकरण 
इस वर्ष के लिए मिले लक्ष्य के अनुसार 69,173 पात्रों ने घरों के लिए पंजीकरण करवाया। इसमें से 48,278 को पहली किस्त जारी हो गई है। 20,262 लोगों को अभी भी पहली किस्त का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वित्त वर्ष में 12,952 को पहली किस्त मिली। 4,153 की दूसरी और 9,627 को तीसरी किस्त जारी नहीं हुई है।  -केएल वर्मा, बीडीओ ऊना 
 

नहीं मिला बजट
विभाग का कहना है कि केंद्र से हिमाचल प्रदेश को राशि जारी होनी है। जैसे ही केंद्र बजट का प्रावधान होगा, लाभार्थियों को राशि जारी कर दी जाएगी।  2023-24 में 3986 ने घर बनाए। इनको एक लाख 50 हजार रुपये की राशि मिली। वित्त वर्ष 2024-25 के लक्ष्य के अनुसार प्रदेश में महज दो पात्र लोगों के मकान बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed