{"_id":"56f74cf84f1c1b2b30f151b2","slug":"planning-board-vice-chairman-gangu-ram-musafir-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र को झूठे केस में फंसा रही है केंद्र सरकार: मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र को झूठे केस में फंसा रही है केंद्र सरकार: मुसाफिर
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Sun, 27 Mar 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता करते योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की मोदी सरकार का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। हिमाचल में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाएगी। कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर पहले भी भाजपा ने झूठे केस बनाए। इसमें वह बेदाग होकर निकले। अब केंद्र सरकार उन पर झूठे केस बना रही है।
विज्ञापन
इसमें भी वह पाक साफ निकलेंगे। कहा कि पूर्व भाजपा सरकारों ने सिरमौर के विकास के लिए कुछ नहीं किया उल्टे यहां के कई सरकारी कार्यालयों को कांगड़ा एवं अन्य जिलों में शिफ्ट किया। सिरमौर का विकास मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में ही हुआ है। वर्तमान वीरभद्र सिंह सरकार की देन नाहन मेडिकल कॉलेज है।
विज्ञापन
साढ़े पांच सौ बिस्तर वाले नाहन मेडिकल कॉलेज से सिरमौर की आबादी को लाभ मिलेगा। जिले में स्कूल एवं कॉलेज खोलकर सीएम ने विशेष तोहफे दिए हैं। मुसाफिर ने सिरमौर के सीएमओ डा. संजय शर्मा के साथ निर्माणाधीन नाहन मेडिकल कॉलेज का मुआयना भी किया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि भाजपा के पिछले पांच साल के कार्यकाल में एक भी डीपीआर नाहन की नहीं बनाई।
विज्ञापन
इस बार सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में दर्जनों पुलों एवं सड़कों की डीपीआर तैयार की है। इस दौरान प्रो. बलवीर सिंह, नाहन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर, मनीराम पुंडीर, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष ओपी ठाकुर, महिपत सोलंकी आदि मौजूद थे।