{"_id":"5d763a6d8ebc3e013d651354","slug":"pig-attack-on-woman-seriously-injured-admitted-in-igmc-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुअर के हमले में महिला गंभीर घायल, आईजीएमसी में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुअर के हमले में महिला गंभीर घायल, आईजीएमसी में दाखिल
Mon, 09 Sep 2019 05:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 Sep 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशाला में पशुओं को पानी पिलाने गई महिला पर सुअर ने हमला कर दिया। इस हमले के दौरान सुअर ने महिला की दांयी टांग का मास का टुकड़ा निकाल दिया है। महिला को गंभीर हालत में आईजीएमसी लाया गया है। सोमवार सुबह आईजीएमसी में महिला का ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में महिला का उपचार चल रहा है। मामला शुक्रवार शाम का है।
विज्ञापन
जिला सोलन की तहसील रामशहर की रहने वाली कृष्णा देवी (54) गोशाला में पशुओं को पानी पिलाने के लिए गई थी। इसी बीच पीछे एक सुअर दौड़ता हुआ आया। सुअर को अपनी ओर दौड़ने के बाद महिला दूसरी तरफ हो गई। महिला की बेटी ने बताया कि उनकी मां को लगा कि सामने बैठे कुत्ते को मारने के लिए आया था। इस बीच कुत्ता वहां से हट गया और जैसी ही वह अपने काम करने के लिए पीछे की ओर मुड़ी तो अचानक सुअर ने हमला कर दिया। इसमें महिला की दांयी टांग की जांघ का टुकड़ा निकल गया।
विज्ञापन
चीख पुकार के बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और महिला को चारपाई में डालकर पहले चंडी उसके बाद सोलन अस्पताल लाए। यहां से महिला को देर रात आईजीएमसी के लिए रेफर किया गया। रात साढ़े बारह बजे के करीब महिला अस्पताल पहुंचीं और डॉक्टरों की टीम ने महिला एक्सरे, ब्लड तथा ईसीजी टेस्ट भी किए। इसके बाद सोमवार को महिला का ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने बताया कि सुअर के हमले में घायल महिला को अस्पताल में उपचार दिया है। महिला की हालत अब स्थिर है।
विज्ञापन
भालुओं के हमले में दो मरीज घायल
भालू के हमलों में घायल जिला शिमला के दो लोग भी आईजीएमसी में दाखिल हैं। हमलों के बाद से इन दोनों व्यक्तियों के कान, सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।