फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pictures are windows to the hearts and minds of artists: Governor

चित्र कलाकारों के दिलो-दिमाग की खिड़कियां : राज्यपाल

Sun, 19 May 2024 08:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
Pictures are windows to the hearts and minds of artists: Governor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में रविवार को आर्टिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया की ओर से एकादश कला प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें देश के ग्यारह चित्रकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान भारतीय कला परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. चंदशेखर काले ने राज्यपाल का स्वागत किया। पांच दिवसीय प्रदर्शनी में कलाकारों ने विभिन्न विषयों पर कलाकृतियों को कैनवास पर उतारकर प्रदर्शित किया है। इसमें प्राकृतिक सौंदर्य, कार्टून, ऐतिहासिक इमारतों सहित अन्य चीजें शामिल हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कला एक सार्वभौमिक भाषा है जो सीमाओं से परे जाकर हम सभी को जोड़ती है। यह हमारे विचारों, भावनाओं और हमारे आस-पास की दुनिया का प्रतिबिंब है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां प्रदर्शित चित्र केवल कला की कृतियां नहीं हैं, वे कलाकारों के दिलो-दिमाग की खिड़कियां हैं। इनमें से प्रत्येक अनोखी कहानी कहती है। कई तरह की भावनाएं पैदा करती है। हमारे सांस्कृतिक परिदृश्य को समृद्ध बनाने और कलाकारों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने में योगदान अमूल्य है। उन्होंने कहा कि शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर कलाओं के प्रदर्शन के लिए देश का उत्कृष्ट कला का केंद्र बनकर उभरा है। अंत में कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण पंडित ने राज्यपाल को उनके द्वारा बनाई गई तस्वीर की पेंटिंग भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में गुजरात से अजीत वर्मा, उत्तर प्रदेश से डॉ. भारत भूषण, मध्य प्रदेश से डॉ. चंद्र शेखर काले, डॉ. नीता योगेंद्र पहाड़िया और मनोज पवार, पंजाब से डॉ. सुदर्शन पाल सिंह, चंडीगढ़ से ईश्वर दयाल, झारखंड से मुक्ता गुप्ता, हिमाचल से प्रवीण पंडित और विभूति सिंह, दिल्ली से रेनू सांगवान ने चित्र प्रदर्शित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed