{"_id":"617ad30aa6932302760dcee7","slug":"petrol-price-hiked-by-rs-6-13-in-october-diesel-by-rs-6-69-in-shimla-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: अक्तूबर में 6.13 रुपये बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल में 6.69 रुपये की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: अक्तूबर में 6.13 रुपये बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल में 6.69 रुपये की बढ़ोतरी
Fri, 29 Oct 2021 11:19 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:19 AM IST
सार
शिमला में पेट्रोल के दाम 105.52 रुपये और डीजल के दाम 96.09 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। गुरुवार को पेट्रोल के रेट में 33 पैसे और डीजल में 34 पैसे की वृद्धि हुई। प्रदेश के अन्य जिलों में भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से अधिक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पेट्रोल के दाम 105.52 रुपये और डीजल के दाम 96.09 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। गुरुवार को पेट्रोल के रेट में 33 पैसे और डीजल में 34 पैसे की वृद्धि हुई। पेट्रोल और डीजल के दामों में रोजाना हो रही बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
एक से 28 अक्तूबर तक पेट्रोल के दामों में 6.13 रुपये और डीजल में 6.69 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। शिमला शहर में पावर पेट्रोल के दाम 109.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। शिमला में एक जनवरी 2021 को पेट्रोल की कीमत 81.77 रुपये, पावर पेट्रोल की कीमत 85.34 रुपये और डीजल की कीमत 73.65 रुपये प्रति लीटर थी। प्रदेश के अन्य जिलों में भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से अधिक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन