{"_id":"5bb630ea867a552905647e03","slug":"petrol-and-diesel-five-rupees-cheaper-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इतने रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इतने रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से 2.50 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट ढाई रुपये कम कर दिया। वैट कम करने का फैसला सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार शाम को हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट 2.50 रुपये प्रति लीटर कम कर दिया है। केंद्र ने भी एक्साइज ड्यूटी में ढाई रुपये कटौती की है। ऐसे में हिमाचल में अब पेट्रोल और डीजल 5 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा।
विज्ञापन
प्रदेश में डीजल और पेट्रोल के रेट पांच-पांच रुपये घटाए जाने के बाद महंगाई पर कुछ लगाम लग सकती है। इसके परिणामस्वरूप माल ढुलाई की दरें नियंत्रित होने की भी संभावना है। इसका असर राज्य में बाहर से आने वाली तमाम तरह की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। यानी इनकी कीमतें भी घट सकती हैं।
विज्ञापन