फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   petition in himachal vidhan sabha against two independent mla that join bjp

HP Vidhan Sabha: निर्दलीय विधायकों के भाजपा में शामिल होने के खिलाफ विधानसभा में याचिका

Thu, 21 Jul 2022 08:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Jul 2022 08:11 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र बुशहरी के अनुसार दल-बदल कानून का उल्लंघन करने पर दोनों निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
petition in himachal vidhan sabha against two independent mla that join bjp
विधानसभा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

जोगिंद्रनगर और देहरा के दोनों निर्दलीय विधायकों प्रकाश राणा और होशियार सिंह के भाजपा में शामिल होने के खिलाफ कांग्रेस ने विधानसभा में याचिका दायर की। वीरवार को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में विधानसभा सचिव के कार्यालय में कांग्रेस विधायक दल के सचिव नंद लाल ने याचिका दी। इसमें विधानसभा अध्यक्ष से दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


अब बतौर पीठासीन अधिकारी विस अध्यक्ष विपिन परमार याचिका की सुनवाई करेंगे और इस पर निर्णय लेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने वकील के माध्यम से और बतौर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी शिकायत की थी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र बुशहरी के अनुसार दल-बदल कानून का उल्लंघन करने पर दोनों निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


आर्टिकल दो और तीन में स्पष्ट है कि कोई भी व्यक्ति यदि किसी राजनीतिक दल के खिलाफ चुनाव जीतता है तो वह निर्वाचित विधायक तब तक किसी दूसरे राजनीतिक दल की सदस्यता नहीं ले सकता, जब तक वह विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र नहीं देता। अग्निहोत्री ने कहा कि दोनों विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर संविधान की अनुसूची 10 के आर्टिकल 102 (2), 191 (2) की धारा 2 और 3 दल-बदल कानून का उल्लंघन किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला आने पर तथ्य मालूम करके ही कुछ कहा जा सकेगा : परमार 
विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा है कि शिमला आने पर इस याचिका से संबंधित तथ्य मालूम किए जाएंगे। उसी के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed