फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Person from Uttar Pradesh escaped from Quarantine Center in Solan

सोलन में क्वारंटीन सेंटर से फरार हुआ व्यक्ति, पुलिस कर रही तलाश

Thu, 16 Apr 2020 04:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Apr 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Person from Uttar Pradesh escaped from Quarantine Center in Solan
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सोलन में राधा स्वामी सत्संग भवन में बनाए क्वारंटीन सेंटर से गुरुवार दोपहर को यूपी का एक व्यक्ति फरार हो गया है। सुधीर नाम का यह व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में था और चार अप्रैल को शिमला से पैदल सोलन के ब्रुरी पहुंचा था। सुधीर को पुलिस ने ब्रुरी में पकड़कर क्वारंटीन सेंटर भेजा था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चार अप्रैल को सुधीर शिमला से पैदल सोलन के ब्रुरी के समीप पहुंचा था। पुलिस ने जब इसके बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि यह उत्तर प्रदेश का निवासी है और पैदल ही घर के लिए निकल पड़ा है। हालांकि, सुधीर में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए थे। लेकिन लोगों की सुरक्षा को लेकर इसे क्वारंटीन किया गया था। एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed