फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Permission given to set up sewage treatment plant in Bharyal

Shimla News: भरयाल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने को दी मंजूरी

Wed, 19 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Permission given to set up sewage treatment plant in Bharyal
महापौर ने चंडीगढ़ में उठाया था मामला
विज्ञापन

प्लांट बनने से टुटू और मज्याठ के लोगों को राहत
2500 से ज्यादा भवन मालिकों को मिलेंगे सीवरेज कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के टुटू और मज्याठ वार्ड के 2500 से ज्यादा भवन मालिकों को जल्द ही सीवरेज लाइन की सुविधा मिल सकती है। इसके लिए भरयाल में बनने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को केंद्र से मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से इसकी मंजूरी आ गई है।

अब जल्द ही इसका काम शुरू हो सकता है। इसके लिए पेयजल कंपनी जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। दो एमएलडी की क्षमता वाले इस प्लांट के निर्माण पर करीब दस करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्लांट तैयार होते ही लोगों को सीवरेज के कनेक्शन मिलना शुरू हो जाएंगे। दोनों ही वार्डाें के कंपनी ने सीवरेज लाइन बिछाने का काम भी लगभग पूरा कर दिया है। यह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भरयाल में नगर निगम की जमीन पर बनेगा। हालांकि चेंज ऑफ लैंड यूज के लिए केंद्र से इसकी अनुमति लेनी अनिवार्य थी। अब इसकी अनुमति मिलने से प्लांट स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। इसकी मंजूरी का मामला कई साल से लटका हुआ था।
विज्ञापन

पार्षद अनिता शर्मा और मोनिका भारद्वाज ने कई बार इस मामले को सदन में भी उठाया। बीते हफ्ते महापौर सुरेंद्र चौहान ने चंडीगढ़ जाकर केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधिकारियों से इस बारे में बैठक की थी। अधिकारियों को इस अटके प्रोजेक्ट को जल्द मंजूरी देने का मामला उठाया था। अब इसकी मंजूरी मिलने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द शुरू होगा निर्माण : एजीएम
पेयजल कंपनी के एजीएम आदर्श भोटा ने कहा कि भरयाल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने को मंजूरी मिल गई है। ऐसे में जल्द ही इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके निर्माण से 2500 से ज्यादा भवन मालिकों को सीवरेज कनेक्शन मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article