फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People were impressed by the taste of dried fruits of Afghanistan

Shimla News: अफगानिस्तान के सूखे फलों के स्वाद के कायल हुए लोग

Mon, 29 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
People were impressed by the taste of dried fruits of Afghanistan
कीमतें अधिक होने के बावजूद लोग खूब कर रहे खरीदारी, स्टॉल पर दिनभर उमड़ रही भीड़
विज्ञापन

सूखे कीवी के टुकड़े और मुनक्का किशमिश आ रही पसंद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विंटर कार्निवल के तहत पदमदेव कांप्लेक्स में अफगानिस्तान से लाए सूखे फलों का स्टॉल लगा है। इस स्टॉल में बेचे जा रहे सूखे फलों की कीमतें भले ही अधिक हैं लेकिन फिर भी लोग भारी मात्रा में इनकी खरीदारी कर रहे हैं। सूखे फलों के साथ इन स्टॉलों पर अफगानिस्तान का शहद, बादाम का तेल और केसर भी बिक रहा है।

पदमदेव कांप्लेक्स में विभिन्न राज्यों के कारोबारियों ने स्टॉल लगाए हैं। इन्हीं स्टॉलों के बीच दो स्टाॅल अफगानिस्तान से लाए गए सूखे फलों के लगे हैं। लोग अफगानिस्तान का नाम पढ़ते ही बड़ी उत्सुकता से सूखे फलों की जानकारी लेने और खरीदारी करने के लिए स्टॉल पर आ रहे हैं। इन स्टॉलों पर सूखे कीवी के टुकड़े, पेकाइन नट्स, मुनक्का किशमिश (अबजोश), मेडजूल खजूर (खजूरों का राजा), सूखी खुबानी, मैकाडामिया नट्स, काजू, बादाम, सूखे अंजीर, कद्दू के बीज, सूखे आम के टुकड़े, अखरोट, जीरा, इलाइची, सूरजमुखी के बीज, केसर, ब्लैक बेरी, सूखी चेरी, सूखी स्ट्रॉबेरी के अलावा और विभिन्न प्रकार के अफगानिस्तान से लाए सूखे फल बिक रहे हैं। स्टाॅल पर मिक्स ट्रेल भी मिल रही हैं जिसमें सभी सूखे फलों को मिक्स करके दिया जा रहा है। दूसरे राज्यों से विंटर कार्निवल घूमने आए पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी अफगानिस्तान से लाए गए सूखे फल काफी पसंद आ रहे हैं। सूखे फलों की खरीदारी कर रहे राजेश ने बताया कि इन स्टॉलों में कुछ सूखे फल ऐसे हैं जो पहले नहीं देखे हैं। इन सूखे फलों का स्वाद और गुणवत्ता अच्छी है। अफगानिस्तान के सूखे फल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन



सूखे फलों की कीमतें एक हजार के पार
इन स्टॉलों पर बिक रहे ज्यादातर सूखे फलों की कीमत एक हजार रुपये प्रतिकिलो से ज्यादा है। इसके बावजूद कार्निवल में आने वाले स्थानीय लोग और पर्यटक इन्हें भारी मात्रा में खरीद रहे हैं। इसका कारण इन सूखे फलों का अच्छा स्वाद और गुणवत्ता है। स्टॉल चालक लोगों को सूखे फलों को चखने और गुणवत्ता को परखने का पूरा मौका दे रहे हैं। इसके बाद ही लोग इन सूखे फलों को खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article