{"_id":"6a79cc409f7b5f9b840a47ac","slug":"people-inconvenienced-by-illegal-parking-on-the-igmc-lakkar-bazar-route-shimla-news-c-19-sml1002-767648-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी-लक्कड़ बाजार मार्ग \nपर अवैध पार्किंग से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी-लक्कड़ बाजार मार्ग पर अवैध पार्किंग से लोग परेशान
विज्ञापन
तंग मार्ग पर चल रहे एचआरटीसी के टेंपो ट्रैवलर
अवैध पार्किंग ने बढ़ाई पैदल चलने वालों की दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आईजीएमसी-लक्कड़ बाजार मार्ग पर यातायात नियमों को ताक पर रखकर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे प्रतिबंधित मार्ग पर आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हालत यह है कि सख्त कार्रवाई नहीं होने से वाहन मालिक मनमर्जी से जगह-जगह गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। इस मार्ग से आईजीएमसी में उपचार के लिए जाने वाले मरीजों के अलावा स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी आवाजाही करते हैं। पहले ही यह सड़क तहबाजारियों के कारण जगह-जगह तंग हो चुकी है। वहीं सड़क के एक तरफ गाड़ियां खड़ी होने से हादसे का खतरा बना रहता है।
शिमला सड़क उपयोगकर्ता एवं पैदल यात्री (सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा) अधिनियम के अनुसार प्रतिबंधित मार्गों पर किसी तरह की पार्किंग नहीं की जा सकती है। सरकार ने प्रतिबंधित मार्गों पर नियमों का उल्लंघन कर बिना परमिट आवाजाही करने वालों के खिलाफ 10 हजार रुपये जुर्माने और सजा का प्रावधान भी किया है। इसके बावजूद संजौली-आईजीएमसी और आईजीएमसी-लक्कड़बाजार मार्ग पर बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा करने का सिलसिला जारी है। भट्ठाकुफर निवासी नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रतिबंधित मार्ग पर जगह-जगह वाहन पार्क हो रहे हैं। इस वजह से राहगीरों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने शिमला पुलिस से नियमों को ताक पर रखकर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
इनसेट
मार्ग पर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा वाहनों का दबाव, राहगीरों की सुरक्षा दांव पर
संजौली-आईजीएमसी-लक्कड़बाजार मार्ग पर दिन-प्रतिदिन वाहनों की आवाजाही बढ़ती जा रही है। निजी वाहनों के अलावा एचआरटीसी के टेंपो ट्रैवलर भी बड़ी संख्या में यहां चलाए जा रहे हैं। इससे हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा मिली है, लेकिन पुलिस चौकी लक्कड़बाजार के समीप टेंपो ट्रैवलर के मुड़ने और खड़े रहने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
वहीं, निजी वाहनों की बढ़ती आवाजाही के कारण यह मार्ग राहगीरों की सुरक्षा के लिहाज से दिन-प्रतिदिन असुरक्षित होता जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रतिबंधित मार्गों पर पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।