फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   COW GIVE MILK WITHOUT BEING PREGNANT

हैरान रह गए सब जब दूध देने लगी ये गाय

Wed, 02 Jul 2014 11:28 AM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
COW GIVE MILK WITHOUT BEING PREGNANT

बिना गर्भ धारण किए गाय दूध देने लगे तो यकीन करना मुश्किल होता है। लेकिन संधोल के अप्पर घनाला निवासी राजेश चंद की गाय बिना गर्भ धारण किए गाय दो माह से लगातार दूध दे रही है।

विज्ञापन


इस करिश्मे से पशु चिकित्सक भी हैरान हैं। ढाई साल की गाय एक टाइम पर करीब दो किलो दूध दे रही है। दूध में कोई शिकायत भी नहीं है। राजेश चंद का परिवार दूध इस्तेमाल भी कर रहा है।
विज्ञापन


इस पूरे इलाके में इस गाय की काफी चर्चा है। इसीलिए रोज कई लोग भी इसे देखने पहुंच रहे हैं।

अपने आप थनों से निकलने लगा था दूध

COW GIVE MILK WITHOUT BEING PREGNANT

अप्पर घनाला निवासी ज्योतिषाचार्य राजेश चंद ने बताया कि उनके पास करीब अढ़ाई वर्ष की गाय है। दो माह पहले बिना गर्भधारण किए यह दूध देने लगी।

उन्होंने बताया उन्हें तब पता चला जब गाय के थनों से अपने आप ही दूध निकलना शुरू हो गया। इसके बाद उन्होंने गाय से दूध निकालना शुरू किया।

इसके बाद से यह नियमित तौर पर दूध दे रही है। लोग दंग है कि आखिर ऐसा कैसे हो रहा है?

लाखों में होती है ऐसी गाय

COW GIVE MILK WITHOUT BEING PREGNANT

वेटरनरी अस्पताल के चिकित्सक डा. जीवनलाल ने कहा कि ऐसा केस लाखों में एक प्रतिशत हो सकता है। गाय को हारमोन का इंजेक्शन दिया हो तभी एक प्रतिशत केस में ऐसा हो सकता है। गाय की जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि यह कैसे हो पाया है।

राजेश चंद ने बताया उन्होंने अपने रिश्तेदारों से यह गाय ली थी। वेटरनरी अस्पताल संधोल में पशु चिकित्सकों से जांच भी करवाई लेकिन पशु चिकित्सक भी इस बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed