फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pensioners protested against Sukhu government

Shimla News: सुक्खू सरकार के खिलाफ पेंशनरों ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pensioners protested against Sukhu government
डीए और एरियर न मिलने से हैं नाराज
विज्ञापन

डीसी कार्यालय के बाहर बोला हल्ला, सीएम को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल में वित्तीय संकट से जूझ रही सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम ले रहीं। डीए और एरियर का भुगतान न होने से लाखों कर्मचारी पहले ही सरकार से नाराज हैं।


अब देरी से पेंशन मिलने से ख्रफा पेंशनरों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डीए और छठे वेतनमान के संशोधित एरियर का भुगतान न होने से नाराज प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की शिमला शहरी इकाई ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया। इस दौरान डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भी भेजा गया। शहरी इकाई के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने सरकार से पेशनरों को जल्द सभी वित्तीय लाभों का भुगतान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार के नकारात्मक रवैया के चलते पेंशनरों ने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। कहा कि वर्ष 2016 से लेकर दिसंबर 2021 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अभी तक पेंशन के पूरे लाभ नहीं मिले हैं। सरकार पेंशनर्स को 12 फीसदी डीए जारी करें। उन्होंने कहा कि डीए-एरियर का भुगतान तो दूर मेडिकल बिल भी काफी समय से लंबित पड़े हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का दो टूक कहना है कि सभी पेंशनरों के खाते में माह की पहली तारीख को पेंशन डाली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article