{"_id":"61e7be75091c9b7f3c2f9327","slug":"pay-scale-settlement-cases-in-himachal-after-revised-pay-band","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशालय तल्ख: बगैर परखे भेजे जा रहे कोषागारों में संशोधित वेतनमान के मामले, उलझन में अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशालय तल्ख: बगैर परखे भेजे जा रहे कोषागारों में संशोधित वेतनमान के मामले, उलझन में अधिकारी
Wed, 19 Jan 2022 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:02 PM IST
सार
नए वेतनमान के विकल्प भेजने के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभाग राज्य लेखा परीक्षा विभाग के उनके पास नियुक्त अधिकारियों से जांच-परख नहीं करवा रहे हैं, जबकि इस बारे में वित्त विभाग की ओर से भी आदेश जारी हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कोषागारों में संशोधित वेतनमाल के लिए विकल्प देने के मामले बगैर जांचे-परखे ही भेजे जा रहे हैं। इस पर राज्य सरकार के वित्त विभाग के तहत कार्यरत कोष, लेखा एवं लॉटरीज निदेशालय तल्ख हो गया है। संयुक्त निदेशक कोष ने सभी जिला कोषाधिकारियों को एक पत्र लिखा है। इसमें सभी कोषाधिकारियों को दो टूक कहा गया है कि विभागीय अधिकारियों की ओर से वेतन निर्धारण आदेशों को नियमानुसार नहीं देखा जा रहा है।
विज्ञापन
नए वेतनमान के विकल्प भेजने के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभाग राज्य लेखा परीक्षा विभाग के उनके पास नियुक्त अधिकारियों से जांच-परख नहीं करवा रहे हैं, जबकि इस बारे में वित्त विभाग की ओर से भी आदेश जारी हैं। बगैर वैटिंग किए वित्त एवं आहरण अधिकारी सीधे जिला कोषाधिकारियों या उपकोषों को ऐसे मामले भेज रहे हैं। जबकि इनकी हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा परीक्षा अधिकारियों से मूल्यांकन करवाना जरूरी है। ऐसे अधिकारी बाकायदा राज्य लेखा परीक्षा विभाग ने इन विभागों में नियुक्त कर रखे हैं।
विज्ञापन
कोषागारों में महज 10 फीसदी मामले ही पहुंचे, कैसे होगा वेतन निर्धारण इस पर संशय
कोषागारों में 2.25 और 2.59 गुणांकों के विकल्पों वाले अभी तक महज 10 फीसदी मामले ही पहुंचे हैं। अभी करीब 90 फीसदी मामले आने वाले हैं, जबकि जनवरी महीना अब बीतने वाला है। ऐसे में नया वेतन निर्धारण कैसे होगा, इस बारे में संशय बना हुआ है।
विज्ञापन