फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pawan Rana is running parallel govt in Himachal: Dhawala

हिमाचल में समानांतर सरकार चला रहे पवन राणा: धवाला

Wed, 24 Jul 2019 10:41 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jul 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Pawan Rana is running parallel govt in Himachal: Dhawala
भाजपा विधायक रमेश धवाला - फोटो : अमर उजाला

कांगड़ा विवाद सुलटाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा की पीटरहॉफ शिमला के बंद कमरे में हुई गोपनीय चर्चा दूसरे ही दिन ‘ज्वालामुखी’ बनकर सामने आ गई।

विज्ञापन


ज्वालामुखी से भाजपा विधायक रमेश धवाला ने संगठन महामंत्री पवन राणा के खिलाफ मंगलवार को मोर्चा खोलते हुए कहा कि वह हिमाचल में समानांतर सरकार चला रहे हैं। हालांकि यह भड़ास धवाला ने मुख्यमंत्री के साथ सोमवार देर रात तक पीटरहॉफ मे चली बैठक में निकाली थी।
विज्ञापन


धवाला ने कहा कि राणा केवल उनके ही नहीं, बल्कि हर विधायक के कामकाज में टांग अड़ा रहे हैं। विधायकों के यहां समानांतर खड़े लोगों को अगली बार टिकट दिलाने के वादे तक कर रहे हैं। धवाला ने बताया कि इस पर सीएम ने उन्हें 15 दिन में मसला हल करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के इस बयान से प्रदेश भाजपा के भीतर पैदा हुई गुटबाजी और मुखर हुई है। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से ही ताल्लुक रखने वाले पवन राणा पर धवाला ने सीधे-सीधे जुबानी हमला बोला है।

धवाला से जब मुख्यमंत्री के साथ सोमवार रात हुई ज्वालामुखी मंडल भाजपा की बैठक के बारे में पूछा तो उन्होेंने बताया कि हिमाचल में समानांतर सरकार नहीं चलनी चाहिए।

धवाला को मिनिस्टेरिया बीमारी, भगवान उनको ठीक करे : राणा 

जिन लोगों को ज्वालामुखी में पार्टी से निकाला, उन्हें ही अधिमान देकर पदाधिकारी बना दिया। बाकी विधानसभा क्षेत्रों में भी राणा ने ऐसे ही हालात बना रखे हैं।

संगठन महामंत्री होने के नाते उन्हें विधायक मजबूत करने चाहिए, तभी पार्टी की सरकार फिर से सत्ता में आएगी, लेकिन उन्होंने कई लोगों को एमएलए पद के लिए उम्मीदवार बना दिया है।

राणा ने तबादलों से लेकर विकास कार्य तक सबको अपने हाथ में ले लिया है। वह खुद घोषणाएं कर रहे हैं, जबकि ये चुने हुए नुमाइंदों का काम है। उन्हें प्रताडि़त होना पड़ रहा है। ज्वालामुखी मंडल के 11 लोगों ने भी मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत कराया है।  

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने कहा कि रमेश धवाला के दिमाग में मिनिस्टेरिया बीमारी चढ़ गई है। भगवान उनको ठीक करे और उन्हें सद्बुद्धि दे। इससे ज्यादा वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed