फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pawan home quarantine 16 kilometre from family in Kullu himachal pradesh

राजस्थान से लौटे पवन घर से 16 किमी दूर सेब बगीचे में हो गए होम क्वारंटीन

Wed, 13 May 2020 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, दलाश (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, दलाश (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 May 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
pawan home quarantine 16 kilometre from family  in Kullu himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

आनी के घोरला गांव के पवन श्याम ने खुद को 8 हजार फीट की ऊंचाई पर घर से करीब 16 किलोमीटर दूर होम क्वारंटीन किया है। वह छह महीने बाद राजस्थान से लौटे हैं। दो मई को घर लौटने के बाद वह घर नहीं गए और परिवार वालों से दूर से ही मिले। काफी समय बाद घर लौटने के बावजूद सुरक्षा कारणों से 7 साल और डेढ़ साल की बेटी को भी गले नहीं लगा पाए।

विज्ञापन


वह 2 मई के बाद से 8 हजार फीट की ऊंचाई स्थित अपने सेब बगीचे में बने घर में क्वारंटीन हैं। अकेले ही खाना बनाते हैं। उन्हें सरकार से 30 अप्रैल को घर आने की अनुमति मिली और 2 मई को लुहरी पहुंचे। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन में रहने का आग्रह किया। इसके बाद पवन ने घर से करीब 4 घंटे की पैदल दूरी और 16 किलोमीटर सड़क की दूरी पर नित्थर के बुआई नामक स्थान पर बगीचे में बने घर में खुद को होम क्वारंटीन किया।
विज्ञापन


पवन ने कहा कि वह राजस्थान के रेड जोन से आए हैं। राजस्थान में 24 मार्च से 30 अप्रैल तक घर में ही रहे। पवन ने कहा कि उन्हें कोरोना के लक्षण अभी तक नहीं दिखे हैं। हल्का सिरदर्द हुआ था, लेकिन प्रशासन के दवा उपलब्ध करवाने के बाद ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। यदि कोई सरकारी आदेशों को दरकिनार करता है या क्वारंटीन का उल्लंघन करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लुधियाना से बाइक पर ही चिंतपूर्णी पहुंच गया युवक

 पंजाब के लुधियाना से बुधवार सुबह एक युवक बाइक पर चिंतपूर्णी मंदिर पहुंच गया। युवक मंदिर में दर्शन करने की जिद करने लगा तो सुरक्षा कर्मियों ने इसे पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि उसका नाम दिनेश है। वह लुधियाना के एक निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट है। वह पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। वह चिंतपूर्णी आने के लिए पास होने का दावा कर रहा था, लेकिन इसके पास पंजाब प्रशासन का कोई पास नहीं था। जो पास था, वह सिर्फ लुधियाना में ही आने-जाने का था। युवक की बातों से लग रहा था कि वह मानसिक रूप से परेशान है। उसे नहीं पता था कि मंदिर अभी खुले नहीं हैं।

गौर करने वाली बात है कि जहां पूरे देश और हिमाचल में मंदिर बंद हैं और लॉकडाउन है, लेकिन फिर भी वह हिमाचल-पंजाब बॉर्डर को पार कर लुधियाना से चिंतपूर्णी मंदिर पहुंच गया। फिहलाल, पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके परिजनों से संपर्क साधा गया है। चिंतपूर्णी अस्पताल में बाइक सवार का स्वास्थ्य जांचने के बाद ऊना अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसके सैंपल लेकर जांच की जाएगी। उधर, एएसआई वचित्र सिंह ने कहा कि पंजाब से एक युवक चिंतपूर्णी मंदिर के आउट गेट के पास सुबह पहुंच गया था। इससे पूछताछ की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed