{"_id":"6a2c041b8c92b3854a0d7940","slug":"pavement-from-winter-field-to-the-legislative-assembly-is-broken-risk-of-accidents-shimla-news-c-19-sml1002-736922-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विंटर फील्ड से विधानसभा तक फुटपाथ उखड़ा, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विंटर फील्ड से विधानसभा तक फुटपाथ उखड़ा, हादसे की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रखरखाव के अभाव में जर्जर होने लगा है फुटपाथ, पैदल चलने पर हिलती है लोहे की शीटें
सुरक्षा के नाम पर लगाए गए हैं सिर्फ तीन पाइपें
फुटपाथ पर स्ट्रीट लाइटों का भी नहीं है इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला को स्मार्ट सिटी के तहत आए करोड़ों रुपये के बजट से लगभग पूरे शिमला शहर में सुंदर और लोहे के टिकाऊ फुटपाथ बने हैं। इसमें पुराना बस अड्डा के पास विंटर फील्ड से लेकर विधानसभा तक के फुटपाथ के फर्श पर लगी लोहे की शीटें उखड़ने लगी हैं। पैदल रास्ते में सुरक्षा के लिए उचित रेलिंग भी नहीं लगी है। इससे लोगों के गिरने का खतरा है। यही नहीं कई जगह स्ट्रीट लाइटें भी नहीं हैं।
एक किलोमीटर के फुटपाथ के फर्श में लगी लोहे की शीटों और एंगल साथ लगे जोड़ भी उखड़ गए हैं। पैदल चलने पर यह शीटें हिलने लगती हैं। इससे पैदल यात्रियों के लिए यह फुटपाथ असुरक्षित बन रहा है। इस डर से लोग इसका उपयोग कम कर सड़क से ही पैदल सफर करने लगे हैं। विंटर फील्ड से लेकर विधानसभा तक बने इस पैदल फुटपाथ की समय से मरम्मत और रखरखाव नहीं हो रहा है। लोगों की सुरक्षा के लिए रेलिंग के नाम पर खंभों के साथ तीन पाइप लगाए हैं। इसमें आधा से डेढ़ फुट तक का गैप है। इससे पैदल चलने वाला बच्चा या यात्री गिर सकता है। फुटपाथ से रोजाना विक्ट्री टनल, शिमला रेलवे स्टेशन से यात्री, नाभा, फागली क्षेत्र के लोग तथा स्कूली छात्र आवाजाही करते हैं। फुटपाथ पर कुछ जगह घास और झाड़ियां तक उग आई हैं। कुछ जगह सड़क के लिए लगी दीवार के पत्थर भी गिरे हैं। स्ट्रीट लाइट की भी उचित व्यवस्था नहीं है।
फुटपाथ की करवा दी जाएगी मरम्मत
विंटर फील्ड से लेकर विधानसभा तक सड़क को चौड़ा करने का कार्य करवाए जाने की योजना है। इस फुटपाथ का लोक निर्माण विभाग समय-समय पर रखरखाव और मरम्मत कार्य करवाता है। यदि इसमें कहीं मरम्मत की जरूरत अभी है, तो इसे करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-प्रवीण वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग डिवीजन तीन