फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Patients are getting worried due to non-repair of old dental chairs

Shimla News: पुरानी डेंटल चेयरों की मरम्मत न होनेे से मरीज हो रहे परेशान

Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Patients are getting worried due to non-repair of old dental chairs
दंत चिकित्सा महाविद्यालय के हाल बेहाल
विज्ञापन

350 से अधिक मरीज रोजाना करवाते हैं उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। डेंटल कॉलेज शिमला में मरीजों के उपचार में उपयोग की जा रही पुरानी डेंटल चेयर की मरम्मत समय पर नहीं हो रही। इन चेयरों के सही काम न कर पाने से मरीज परेशान हैं।


राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसमें शामिल रहते हैं। लेकिन इन दिनों विभिन्न विभागों में जो पुरानी डेंटल चेयर हैं, उनकी हालत खस्ता है। इन चेयरों के सही तरीके से कार्य न कर पाने से मरीज तो परेशान है ही वहीं चिकित्सकों को भी उपचार करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। आलम यह है कि जो मरीज दांत निकालने, सफाई करने, फीलिंग करवाने आ रहे हैं उन्हें इन चेयरों पर टेढ़े-मेढ़े बैठाकर अपना उपचार करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इस बारे में प्रबंधन को कई बार सूचित किया है कि वह इसकी मरम्मत समय पर करवाएं लेकिन कॉलेज प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में रोजाना औसतन 350 से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं। तीमारदार विवेक, टुटू की दिव्या और वीना वर्मा ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन को चाहिए कि वह अपनी व्यवस्था में सुधार लाएं। वहीं डेंटल कॉलेज में मरीजों के बैठने के लिए लगाई कुर्सियां भी खस्ता हाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article