फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   patient deth case Investigation strat

रोगी की हालत नाजुक थी तो उसे रेफर क्यों नहीं किया

Sat, 02 Jul 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
patient deth case Investigation strat
patient deth case Investigation strat
जांच कमेटी ने डॉक्टरों से पूछा सवाल
विज्ञापन

डॉक्टरों का जवाब, सालों से कर रहे हैं ऐसे ऑपरेशन
ऑपरेशन के दौरान दिल के रोगी की मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के कार्डियोलॉजी विभाग में ऑपरेशन के दौरान हुई मरीज की मौत के मामले पर शनिवार को जांच कमेटी ने बैठक बुलाई।
बैठक के दौरान कमेटी के सदस्यों ने डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की टीम से दो सवाल पूछे। कमेटी ने कार्डियोलॉजी विभाग की टीम से पूछा कि अगर मरीज की हालत नाजुक थी तो उसे रेफर क्यों नहीं किया? इस पर डॉक्टरों ने जवाब दिया है कि अस्पताल में इस तरह के ऑपरेशन सालों से किए जा रहे हैं। दुर्व्यवहार पर पूछे सवाल पर कहा कि उन्होंने ऐसा व्यवहार नहीं किया है। आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल के एमएस की अध्यक्षता में यह बैठक हुई है।
विज्ञापन

आईजीएमसी के कार्डियोलॉजी विभाग में दाखिल मरीज की बुधवार को ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। इस पर परिजनों ने विभाग में हंगामा भी किया था। चिकित्सकों की लापरवाही को मरीज की मौत का कारण बताया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि मरीज की हालत अगर नाजुक थी तो पहले ही पीजीआई रेफर करना चाहिए था। सरकाघाट (मंडी) के रहने वाले सुशील (47) के दिल की मुख्य नस बंद थी। डॉक्टरों ने बुधवार को मरीज का ऑपरेशन करने की तैयारी की थी। ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाली ओसीटी मशीन को चंडीगढ़ से मंगवाया था। बताया जा रहा है कि मरीज के ऑपरेशन के दौरान क्लॉट बढ़ रहे थे। इसी बीच दोपहर के करीब साढ़े बारह से एक बजे के बीच मरीज की मौत हो गई। मृतक के बेटे संजीव राणा ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही से उनके पिता की मौत हुई है। हालांकि मामला बढ़ने के बाद डॉक्टर ने व्यवहार को लेकर माफी मांगी थी। आईजीएमसी के एमएस की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया था। अब इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed