{"_id":"67c2a27604994868b1002b8c","slug":"parwanoo-toll-barrier-auctioned-for-rs-21-13-crore-bidder-from-anandpur-sahib-placed-the-highest-bid-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: परवाणू टोल बैरियर 21.13 करोड़ में नीलाम, आनंदपुर साहिब के बोलीदाता ने लगाई सर्वाधिक बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: परवाणू टोल बैरियर 21.13 करोड़ में नीलाम, आनंदपुर साहिब के बोलीदाता ने लगाई सर्वाधिक बोली
Sat, 01 Mar 2025 11:31 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:31 AM IST
सार
प्रदेश के प्रवेशद्वार परवाणू में टोल बैरियर की नलामी प्रक्रिया राज्य कर एवं आबकारी विभाग सोलन ने करवाई। जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में हुई नीलामी प्रक्रिया में चार बोलीदाताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
परवाणू टोल बैरियर(फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के प्रवेशद्वार परवाणू में टोल बैरियर की नलामी प्रक्रिया राज्य कर एवं आबकारी विभाग सोलन ने करवाई। जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में हुई नीलामी प्रक्रिया में चार बोलीदाताओं ने भाग लिया। अंत में आनंदपुर साहिब पंजाब के बोलीदाता ने सर्वाधिक बोली लगाकर टोल वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने नाम किया। यह कंपनी एक अप्रैल से टोल कलेक्शन का काम देखेगी। शुक्रवार को नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता जिला उपायुक्त और पीठासीन अधिकारी मनमोहन शर्मा ने की।
विज्ञापन
परवाणू टोल इकाई के लिए सार्वाधिक बोली 21 करोड़ 13 लाख 13 हजार 113 रुपये रही। राज्य कर एवं आबकारी विभाग सोलन की उप आयुक्त शिल्पा कपिल ने बताया कि परवाणू टोल इकाई परवाणू के सेक्टर-4 व टिपरा बाईपास में हैं। परवाणू टोल इकाई के लिए आरक्षित मूल्य 20 करोड़ 59 लाख 72 हजार 150 रुपये निर्धारित किया था। इकाई के लिए सबसे अधिक बोली मैसर्ज रोबिनजीत सिंह संधू, वार्ड एक, दशमेश हाउस, आनंदपुर साहिब, पंजाब की ओर से लगाई गई। इस मौके पर नीलामी प्रक्रिया में अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, दक्षिण क्षेत्र, प्रदेश विवेक कुमार, भूपराम शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन