फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Party high command's U turn on Ganguram Musafir's return to Congress

Himachal: गंगूराम मुसाफिर की कांग्रेस में वापसी पर पार्टी हाईकमान का यू टर्न, जानें पूरा मामला

Mon, 22 Apr 2024 10:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Apr 2024 10:15 AM IST
सार

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मुसाफिर की घर वापसी करवाई थी। प्रतिभा ने मुसाफिर का स्वागत करते हुए कहा था कि इनकी वापसी से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। 

विज्ञापन
Party high command's U turn on Ganguram Musafir's return to Congress
पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और सिरमौर के पच्छाद से पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर की शनिवार को कांग्रेस में हुई वापसी पर पार्टी हाईकमान ने यू टर्न ले लिया है। रविवार देर शाम को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल की ओर से बताया गया कि मुसाफिर को पार्टी में लेने का मामला अभी लंबित है। इस बाबत अंतिम फैसला होना शेष है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मुसाफिर की घर वापसी करवाई थी। प्रतिभा ने मुसाफिर का स्वागत करते हुए कहा था कि इनकी वापसी से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

मुसाफिर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में हुई शिमला संसदीय सीट के पदाधिकारियों की बैठक में भी भाग लिया था। अब रविवार देर शाम को कांग्रेस के प्रदेश संगठन महामंत्री रजनीश किमटा की ओर से एक स्पष्टीकरण जारी कर बताया गया कि गंगूराम मुसाफिर को पार्टी में वापस नहीं लिया गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत उन्हें छह साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्ल ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में गंगूराम मुसाफिर की वापसी का निर्णय दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पास लंबित है। उधर, सूत्रों ने बताया कि मुसाफिर की घर वापसी को लेकर कांग्रेस के एक धड़े के विरोध के बाद रविवार को पार्टी को बैकफुट पर आना पड़ा है। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ और नेताओं को भी पार्टी विराेधी गतिविधियों के लिए निष्कासित किया है। इन नेताओं की घर वापसी को लेकर शुरू हुई मुहिम कुछ नेताओं को रास नहीं आ रही है।

विज्ञापन

ऐसे में मुसाफिर सहित कुछ अन्य नेताओं की कांग्रेस में वापसी को रोक दिया गया है। कांग्रेस के इस बदले रुख ने सियासत को गरमा दिया है। एकजुटता का संदेश देते हुए चुनावों में उतरने जा रही कांग्रेस गुटबाजी फिर सामने नजर आ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से इस बाबत संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उधर, इस संबंध में गंगूराम मुसाफिर से बात करनी चाही, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed