फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Parliamentary constituency Hamirpur: Anurag Thakur opened his cards, Congress is looking for a strong candidat

संसदीय क्षेत्र हमीरपुर: अनुराग ठाकुर ने खोले पत्ते, कांग्रेस को मजबूत प्रत्याशी की तलाश

Sat, 25 Nov 2023 11:38 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Nov 2023 11:38 AM IST
सार

अनुराग ठाकुर के चंडीगढ़, कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की बीते कुछ समय से अटकलें लग रही थीं। शुक्रवार को अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर में एलान कर दिया कि वह हमीरपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन
Parliamentary constituency Hamirpur: Anurag Thakur opened his cards, Congress is looking for a strong candidat
संसदीय क्षेत्र हमीरपुर, अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के हमीरपुर संसदीय सीट से ही चुनाव लड़ने का एलान करने से मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के संसदीय क्षेत्र में राजनीति गरमा गई है। पिछले चुनावों में ठाकुर रामलाल और राजेंद्र राणा पर कांग्रेस दांव खेलती आई है। अब कांग्रेस किस प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी, इस पर सभी की नजरें टिक गई हैं। हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में है।   अनुराग ठाकुर के चंडीगढ़, कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की बीते कुछ समय से अटकलें लग रही थीं।

विज्ञापन


शुक्रवार को अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर में एलान कर दिया कि वह हमीरपुर से ही चुनाव लड़ेंगे।  अनुराग के अलावा अभी तक अन्य किसी भी लोकसभा क्षेत्र से किसी ने दावेदारी नहीं जताई है। कांग्रेस में अंदरखाते अभी तक प्रत्याशी को लेकर मंथन ही चल रहा है। मंडी से कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हाईकमान पर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी का चयन करने का फैसला छोड़ा हुआ है। प्रतिभा सिंह हालांकि मंडी संसदीय क्षेत्र के लगातार दौरे कर रही हैं लेकिन उन्होंने अभी तक इस सीट से अपनी दावेदारी नहीं जताई है।
विज्ञापन


लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी प्रत्याशी बनाने की अटकलें हैं। भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंडी से सशक्त प्रत्याशी माना जा रहा है। सिने अभिनेत्री कंगना रणौत ने जरूर हिमचाल से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि उन्होंने चुनाव लड़ने वाली सीट का खुलासा नहीं किया है। भाजपा का एक धड़ा अंदरखाते कंगना का विरोध भी कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, कांगड़ा और शिमला संसदीय सीट से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर कयास ही लग रहे हैं।

कांगड़ा से कांग्रेस पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर बाली पर दांव खेल सकती है। विधानसभा के मानसून सत्र में कांगड़ा के कांग्रेस विधायकों की बैठकमें इस पर  चर्चा हो चुकी है। भाजपा से राकेश पठानिया और राजीव भारद्वाज के नाम कांगड़ा से प्रत्याशी के तौर पर शुरुआती चर्चा में है। शिमला से कांग्रेस कैबिनेट मंत्री धनीराम शांडिल या विधायक विनय कुमार को प्रत्याशी बनाने पर सोच रही है। भाजपा सांसद सुरेश कश्यप समेत विधायक रीना कश्यप, नगर निगम शिमला की पूर्व महापौर कुसुम सदरेट के नाम पर चर्चा है।

लगातार आठ बार इस सीट से हार चुकी है कांग्रेस
 हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा लगातार आठ बार चुनाव जीतती आ रही है। 1998, 1999 और 2004 में भाजपा के सुरेश चंदेल चुनाव जीते। 2007 में हुए उपचुनाव में प्रेम कुमार धूमल सांसद बने। दिसंबर 2007 में धूमल के मुख्यमंत्री बनने के बाद 2008 में दोबारा हुए उपचुनाव में अनुराग पहली बार सांसद बने। इसके बाद 2009, 2014 और 2019 में भी अनुराग ठाकुर ही हमीरपुर सीट से चुनाव जीते। 1996 में विक्रम सिंह के चुनाव जीतने के बाद से कांग्रेस के हाथ यह सीट नहीं लगी। 

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल जमानत परः अनुराग
बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी भ्रष्टाचार के चलते जमानत पर हैं। अब ईडी ने उनकी संपत्ति को भी जब्त किया है। इससे दिखता है कि कैसे कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ मिलकर इन्होंने भ्रष्टाचार किया। हजारों करोड़ की संपत्ति बनाई। अब जब इसे जब्त किया, तो इन्हें परेशानी हो रही है। 

पांच गुना बढ़े रेत-बजरी  के दाम
 अनुराग बोले कि जब जिसका दिल करे किसी की माइनिंग बंद कर दो, किसी की ऑन कर दो। जनता को जानने का हक है कि पिछले कुछ माह में प्रदेश में रेत बजरी के पांच गुना ज्यादा दाम हो गए, एक ओर तेल के टैक्स बढ़ाए, दूसरी ओर यह दाम बढ़ाए। जब से कांग्रेस सरकार आई है, जनता दुखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed