{"_id":"6ae73c517c438412700306e5","slug":"parking-problems-raised-shimla-news-c-19-sml1002-813910-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कंगनाधार में अब सड़क के एक ही किनारे पार्क होंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कंगनाधार में अब सड़क के एक ही किनारे पार्क होंगे वाहन
विज्ञापन
स्थानीय पार्षद की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला, अवैध पार्किंग से लग रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कंगनाधार वार्ड में अवैध पार्किंग के कारण लग रहे जाम को देखते हुए अब सड़क के एक किनारे ही गाड़ियां खड़ी करने का फैसला लिया गया है। रविवार को वार्ड पार्षद रामरत्न वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इसमें न्यू शिमला थाना प्रभारी समेत स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। वार्ड के भीतर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आम लोगों से सुझाव लिए गए। लोगों ने कहा कि रोजाना सुबह और शाम के समय वार्ड में लंबा जाम लग रहा है। इसके कारण स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोगों ने कहा कि सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इससे बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। पर्याप्त जगह न मिलने के कारण वाहनों को क्रॉस करने में परेशानी आती है। इसी वजह से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। इसी जाम के कारण अब सुबह की बस भी बंद हो गई है। यातायात समस्या के समाधान के लिए बैठक में निर्णय लिया गया कि अब सड़क के एक किनारे पर ही वाहनों की पार्किंग की जाएगी। दूसरी ओर किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। अवैध पार्किंग करने पर चालान काटा जाएगा।
इस मौके पर रूट्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष वीपी कालटा और महासचिव आरके बंसल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लोग बोले-पार्किंग है नहीं, अब कहां जाएं
वार्ड में यातायात सुचारु करने के लिए अवैध पार्किंग के चालान काटने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। देर रात कई गाड़ियों के चालान काटने को लेकर लोगों ने सवाल भी उठाए हैं। लोगों का कहना है कि वार्ड में एक भी बड़ी पार्किंग नहीं है। सैकड़ों गाड़ियां सड़कों पर खड़ी हो रही हैं। अब यदि एक ओर ही गाड़ियां खड़ी करने की मंजूरी मिलेगी तो लोग अपनी गाड़ियां कहां पार्क करेंगे। एनएच पर पहले ही दोनों ओर गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। लोगों ने मांग की कि नई पार्किंग बनाई जाए। येलो लाइन पार्किंग भी चिह्नित की जाए।