फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Park to be built at North Portal of Atal Rohtang Tunnel, initiative to promote tourism

अटल रोहतांग टनल के नॉर्थ पोर्टल में बनेगा पार्क, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहल

Fri, 14 Aug 2020 03:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Aug 2020 03:58 AM IST
विज्ञापन
Park to be built at North Portal of Atal Rohtang Tunnel, initiative to promote tourism
अटल रोहतांग टनल - फोटो : अमर उजाला

अटल रोहतांग टनल के नॉर्थ पोर्टल में पर्यटक पार्क बनने जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सिस्सू के समीप यह पार्क बनाया जाएगा। एचपीटीडीसी के इंजीनियर की एक टीम ने सिस्सू का दौरा का पार्क बनाने की योजना का प्रपोजल राज्य सरकार को भजा है। पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। सैलानी इस पार्क में ठहरकर लाहौल की हसीन वादियों को लुत्फ उठा सकेंगे। अटल रोहतांग टनल बनने के बाद घाटी में बडे पैमाने पर सैलानी आने की संभावना को देखते हुए इस पार्क का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


पार्क के लिए करीब साढै आठ हजार वर्ग मीटर भूमि चिन्हित कर ली गई है। जिला पर्यटन अधिकारी कृष्ण चंद ने बताया कि एचपीटीडीसी ने भूमि चिन्हित कर पार्क निर्माण की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। प्रस्तावित पार्क में सैलानियों की जरूरत के मुताबिक सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। 

विज्ञापन

ढालपुर में तिरंगा फहराने के बाद अटल रोहतांग टनल का निरीक्षण करेंगे सीएम

ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में होने वाले राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अटल रोहतांग टनल का निरीक्षण करेंगे। 15 अगस्त को 74वां राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह ढालपुर मैदान में सुबह 11 बजे होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ध्वजारोहण करने के बाद परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्चपास्ट की सलामी लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री राज्यस्तरीय पुरस्कार वितरित करेंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर तथा सांसद रामस्वरूप शर्मा भी मौजूद रहेंगे। समारोह के समापन के बाद मुख्यमंत्री अटल रोहतांग टनल का निरीक्षण करेंगे। इससे पूर्व सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed