फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   parents appointed teachers in govt school in chamba in himachal pradesh

सरकार को आईना दिखा अभिभावकों ने खुद तैनात कर दिए पांच शिक्षक

Sat, 30 Nov 2019 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Nov 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
parents appointed teachers in govt school in chamba in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

गुणात्मक शिक्षा के लिए देश भर में अहम दर्जा रखने वाले राज्य का दंभ भरने वाली हिमाचल सरकार और शिक्षा विभाग को चंबा के अभिभावकों ने आईना दिखाया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संघनी के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने पचास रुपये महीना देकर खुद ही पांच अध्यापकों का इंतजाम कर लिया है। इस स्कूल में करीब साल भर से प्रिंसिपल, पीजीटी अंग्रेजी, हिंदी, राजनीतिक शास्त्र, इतिहास, आईटी, टीजीटी मेडिकल, ओटी, पीईटी, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट और क्लर्क तक का पद खाली है। 

विज्ञापन


203 से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई के लिए यही एकमात्र स्कूल है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए अभिभावकों ने अपने स्तर पर पांच अध्यापकों की व्यवस्था की है। पंचायत प्रधान याकूब मांगरा और अभिभावक रणधीर चंदेल, हेमराज चंदेल, सतीश कुमार, चैन सिंह, भुट्टो, भीलो राम, अतेह मोहम्मद और सुरेश कुमार बताते हैं कि एक साल से अध्यापकों के पद खाली हैं।
विज्ञापन


जो अध्यापक स्कूल में तैनात थे, उनका तबादला सरकार ने दूसरी जगह कर दिया। उनके स्थान पर अध्यापकों की नियुक्ति भी नहीं की। ऐसे में अभिभावकों को खुद अध्यापकों का इंतजाम करना पड़ा है। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष बिमला देवी ने बताया कि शिक्षा विभाग को एसएमसी की तरफ से कई बार प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, लेकिन सुनने को कोई भी तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द ही उक्त स्कूल में अध्यापकों की तैनाती की व्यवस्था की जाएगी। - देवेंद्र पाल, उच्च शिक्षा उपनिदेशक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed