फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Parents and wife pay tribute to pulwama attack martyr TilakRaj with moist eyes

नम आंखों से शहीद तिलकराज को माता-पिता और पत्नी ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 14 Feb 2020 05:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Feb 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Parents and wife pay tribute to pulwama attack martyr TilakRaj with moist eyes
- फोटो : अमर उजाला

पुलवामा हमले के शहीद तिलकराज की पुण्यतिथि पर माता-पिता और पत्नी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। प्रदेश भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। छात्र संगठनों ने तिरंगा यात्राएं निकालीं। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इंदौरा दौरे पर होने के बावजूद शहीद के घर न आने पर परिजनों और लोगों में मलाल रहा। शहीद तिलकराज युवक क्लब ने धेवा गांव से कोटला तक 30 किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली।

विज्ञापन


क्लब के सदस्यों ने शहीद तिलक राज के घर पहुंचकर शहीदों के फोटो के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि देकर शहीदों की शहादत को याद किया। शहीद के माता-पिता ने ज्योति प्रज्वलित की।  इसके बाद क्लब के बैनर तले यात्रा निकाली गई। इस दौरान तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें... के नारे गूंजे। 

विज्ञापन

पत्नी बोली-सीएम आते तो अच्छा लगता

Parents and wife pay tribute to pulwama attack martyr TilakRaj with moist eyes

उन्होंने कहा कि तिलक की अंतिम इच्छा थी कि इलाके में कोई बड़ा खेल मैदान होना चाहिए। तिलक राज ने खुद इसके लिए पैरवी की थी और स्थानीय नेताओं से मिलकर मैदान की बात भी रखी थी। अब लोगों की इच्छा है कि यहां एक मैदान होना चाहिए। 

शहीद की पत्नी सावित्री देवी ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को उनके पति पुलवामा में शहीद हुए थे। मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उस समय सरकार की ओर से किए गए वायदे कुछ पूरे हो गए और कुछ अधूरे रह गए हैं। हमें उम्मीद है कि वह भी सरकार शीघ्र पूरे कर देगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इंदौरा प्रवास पर आए हैं। अगर मुख्यमंत्री आकर शहीद को श्रद्धांजलि देते तो अच्छा लगता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed