फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Parashar Rishi's form carved with 21 kg butter on Baba Bhootnath's self-proclaimed Shivalinga

Mandi News: बाबा भूतनाथ के स्वयंभू शिवलिंग पर 21 किलो मक्खन से उकेरा पराशर ऋषि का स्वरूप

Fri, 09 Feb 2024 01:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Feb 2024 01:23 PM IST
सार

छोटी काशी मंडी के प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर में 21 किलो शुद्ध मक्खन के साथ स्वयंभू शिवलिंग का विशेष शृंगार शुक्रवार सुबह किया गया है। 

विज्ञापन
Parashar Rishi's form carved with 21 kg butter on Baba Bhootnath's self-proclaimed Shivalinga
स्वयंभू शिवलिंग पर 21 किलो मक्खन से उकेरा पराशर ऋषि का स्वरूप - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी के प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर में 21 किलो शुद्ध मक्खन के साथ स्वयंभू शिवलिंग का विशेष शृंगार शुक्रवार सुबह किया गया है। हालांकि, तारारात्रि गुरुवार रात 11:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक विशेष शृंगार की प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें रात भर शहर के लोगों और शिवभक्तों ने पूजा-अर्चना और शृंगार में भाग लिया। सुबह 4:00 बजे 21 किलोग्राम मक्खन से बाबा के स्वयंभू शिवलिंग पर घृत मंडल चढ़ाया गया। इस दौरान मंदिर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, इसके बाद मंदिर के महंत ने मक्खन पर पराशर ऋषि का रूप इस शिवलिंग पर उकेरा। बता दें कि यह पहले से सुनिश्चित नहीं होता कि कौन सा रूप शिवलिंग पर बनना है। महंत का दावा है कि जब भी वह शिवलिंग पर आते हैं, उसी समय भगवान शिव के आदेश पर भगवान का रूप उकेरा जाता है। कहा कि आज पहला स्वरूप ऋषि पराशर का उकेरा गया, जिसके दिनभर लोगों ने दर्शन किए। उधर, मंदिर की रूप सज्जा को देखकर सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।  मंदिर को दिल्ली से लाए गए फूलों से सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed