फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   paramjit made guinness world record in taikwando.

'लग्न और मेहनत से पाई जा सकती है हर मंजिल'

Mon, 25 Aug 2014 09:23 AM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
paramjit made guinness world record in taikwando.

हमीरपुर के मौहण निवासी परमजीत ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। ताइक्वांडो में 1200 सेकंड में 1760 किक मारकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। परमजीत अपने ही रिकॉर्ड में सुधार कर दूसरी बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने में कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन

पढ़ें, इंजीनियरिंग की टॉपर ने मोदी से मांगी इच्छा मृत्यु!
विज्ञापन

उन्होंने दूसरी बार 10 मिनट में 1297 किक मारकर यह उपलब्धि हासिल की। परमजीत प्रदेश के हजारों ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं। उन्हें बचपन से ही मार्शल आर्ट का शौक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते कराटे का प्रशिक्षण लिया और द्वितीय डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल की। किक में ज्यादा रुचि रखने वाले परमजीत ने किकिंग मार्शल आर्ट को अपनाया और अपनी किक की गति, ताकत, तकनीक में महारत हासिल की।

'मेहनत से पाई जा सकती है हर मंजिल'

paramjit made guinness world record in taikwando.

शारीरिक शिक्षा में मास्टर डिग्री की और विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों में सेवाएं दीं। ताइक्वांडो में रुचि के चलते गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने को अपना लक्ष्य बनाया। जयंत रेड्डी इंटरनेशनल अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण लिया। इसके बाद गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाने वाली 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा बने।

परमजीत वर्तमान में दुबई के जेम्स स्कूल में शारीरिक शिक्षक हैं। परमजीत सिंह छुट्टियों में घर आए हैं। परमजीत का कहना है कि मेहनत और लगन से किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहें और एकाग्रचित्त होकर लक्ष्य की ओर बढ़ें।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1992 में उनके मित्र सुशील कुमार ने उन्हें ताइक्वांडो खेल को लेकर प्रोत्साहित किया। इसके बाद उन्होंने खूब मेहनत की। उनके ताइक्वांडो टीचर सुरेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में खेल की बारीकियां सीखीं और वर्ष 2000 में परीक्षा उत्तीर्ण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed