फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   paramedical council Buliding crack

पैरामेडिकल काउंसिल का भवन दरका, ढहने का खतरा बढ़ा

Wed, 23 Mar 2022 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
paramedical council Buliding crack
आईजीएमसी के पास पार्किंग हो रही खुदाई से भवन में पड़ीं दरारें
विज्ञापन

काउंसिल भवन से बाहर निकाले सारे दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के ब्लड बैंक के पास बना पैरामेडिकल काउंसिल का भवन दरक गया है। यह भवन कभी भी गिर सकता है। भवन में लेबोरेट्री असिस्टेंट, फिजियोथैरेपिस्ट के अलावा फार्मासिस्टों के पंजीकरण का कार्य होता है तथा इसका सारा रिकॉर्र्ड यहीं रखा जाता है। हालांकि भवन में दरारें आने के बाद यहां से सारे दस्तावेज बाहर निकाल लिए हैं।
भवन गिर गया तो यहां पर होने वाले यह सारे काम बंद हो जाएंगे। प्रदेशभर से लोग यहां आकर पंजीकरण करवाते हैं। आईजीएमसी में करोड़ों रुपये की लागत से न्यू ओपीडी ब्लॉक के पास पार्किंग बनाने का काम चल रहा है। लोगों का कहना है कि इसके लिए की जा रही खुदाई के कारण यह भवन दरका है। इससे पहले अस्पताल का बायोमेडिकल वेस्ट भवन पार्किंग की खुदाई के कारण ढह चुका है।
विज्ञापन

पैरामेडिकिल काउंसिल के भवन में दरारों के अलावा यहां से मिट्टी भी लगातार गिर रही है। इस कारण भवन के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि काउंसिल भवन के अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन से दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है लेकिन बुधवार शाम तक इन्हें शिफ्ट नहीं किया। हालांकि भवन से सारा रिकॉर्ड निकाल लिया गया। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता प्रवीण वर्मा ने बताया कि उन्हें पैरामेडिकल काउंसिल के भवन बारे ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed