पैराग्लाइडिंग वर्ल्डकप: आज देखने को मिलेगा रोमांच का खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता के चौथे दिन आज मौसम साफ होने से रोमांच का खेल फिर से शुरू हो सकता है। प्रतियोगिता के शुरुआती तीन दिनों में लगातार खराब मौसम के चलते पैराग्लाइडर्स अभी तक अपना टास्क पूरा नहीं कर पा रहे थे। मगर आज खेल प्रेमियों को पूरा दिन इनकी उड़ाने देखने का मजा मिल सकता है।
उधर, सोमवार तीसरे दिन भी मौसम ने खलल डाला। तीसरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और सुबह तेज हवाओं के कारण नौ बजे आयोजकों ने टास्क रद्द करने की घोषणा कर दी। सुबह नौ बजे मौसम का रुख परखने के बाद पीडब्लयूसीए (पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप एसोसिएशन) के ऑब्जर्वर कर्नल डीके रथ ने टास्क को रद्द करने की घोषणा कर दी।
सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद मौसम साफ हो गया था, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार दोपहर को प्रस्तावित बारिश और बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट पर तेज हवा को देखते हुए टास्क को रद्द कर दिया गया। डीके रथ ने बताया कि किसी भी प्रतियोगिता के परिणाम के लिए तीन दिन का टास्क किया जाना आवश्यक है।
पायलट का बिगड़ा संतुलन, घायल
फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ान भरने वाले उज्बेकिस्तान के पायलट उत्तम क्योर स्थित लैंडिंग साइट पर लैंड करते समय घायल हो गए। उन्हे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत पालमपुर स्थित निजी अस्पताल में चैकअप के लिए ले जाया गया। उत्तम ने दोपहर बाद बिलिंग से फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ान भरी और लैंड करते समय अचानक संतुलन खो बैठे। घटना में उत्तम की पीठ पर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार उत्तम खतरे से बाहर हैं।
सीएम करेंगे विजेताओं को सम्मानित
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के समापन समारोह में 31 अक्तूबर को बतौर मुख्य
अतिथि भाग लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे बीड़ में पहुंचेंगे और शाम पांच
बजे से सात बजे तक चलने वाले समापन समारोह में प्रतियोगिता के विजेताओं को
सम्मानित करेंगे। इस दिन सांस्कृतिक संध्या में गायक सुखविंदर सिंह
कार्यक्रम पेश करेंगे।
भविष्य में टीवी पर होगा प्रतियोगिता का प्रसारण
शहरी
विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि बिलिंग में साहसिक खेलों के लिए और
अधिक सुविधाएं विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां आने वाले
पर्यटकों की सुविधा के लिए जोगिंद्रनगर से बरोट की तरह बीड़ से बिलिंग तक
विंच स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। आने वाले समय में
पैराग्लाइडिंग के रोमांच का टीवी पर लाइव प्रसारण संभव हो पाएगा। उन्होंने
कहा कि बिलिंग में 22 लाख रुपये से भवन निर्मित किया जा रहा है।