फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   paragliding started in bandla dhar bilaspur himachal pradesh

Paragliding: मौसम साफ होते ही बंदलाधार में पैराग्लाइडर पायलटों ने भरी उड़ान

Mon, 26 Sep 2022 04:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Sep 2022 04:36 PM IST
सार

विश्व की तीन बड़ी और सुरक्षित एक्रो पैराग्लाइडिंग साइट में बंदलाधार का नाम शुमार है। एक्रो पायलट ताना जी टाकवे ने कहा कि बंदलाधार में एक अंतरराष्ट्रीय एसआईवी और एक्रो फ्लाइंग साइट बनने की क्षमता है।

विज्ञापन
paragliding started in bandla dhar bilaspur himachal pradesh
कलाबाजियां करता पैराग्लाइडर। - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर की बंदलाधार में सोमवार को मौसम साफ होते ही पैराग्लाइडर पायलटों ने उड़ान भरना शुरू कर दी। एडवांस (एसआईवी) कोर्स के लिए देशभर से 25 पायलट पांच दिन से मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को मौसम साफ होते ही पायलटों ने बंदला से उड़ान भरकर हवा में कलाबाजियां करते हुए गोबिंद सागर झील के किनारे लुहणू मैदान में लैंडिंग की। 

विज्ञापन


कोर्स के लिए केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल से पायलट बदलाधार पहुंचे हैं। देश के नंबर एक एक्रो पायलट पुणे के ताना जी टाकवे पायलटों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर 21 सितंबर से शुरू होना था, लेकिन लगातार खराब मौसम के कारण उड़ानें नहीं हो रही थी। शिविर 29 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


विश्व की तीन बड़ी और सुरक्षित एक्रो पैराग्लाइडिंग साइट में बंदलाधार का नाम शुमार है। एक्रो पायलट ताना जी टाकवे ने कहा कि बंदलाधार में एक अंतरराष्ट्रीय एसआईवी और एक्रो फ्लाइंग साइट बनने की क्षमता है। यह देश की सबसे सुरक्षित साइट है। वह यहां पिछले आठ साल से आ रहे हैं और पायलटों को एडवांस प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है एसआईवी कोर्स
एसआईवी कोर्स में पाइलट को अप्रत्याशित स्थिति में अपने पैराग्लाइडर को सामान्य उड़ान में कैसे लाना है, यह सिखाया जाता है। इस कोर्स में पायलट को विंग की सीमाओं को निर्धारित करना और पायलट में आत्मविश्वास भरा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed