फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   paragliding activities started in solangnala after two months

Paragliding: सोलंगनाला की वादियों में पैराग्लाइडिंग, दो माह बाद फिर शुरू हुआ रोमांच का खेल

Fri, 16 Sep 2022 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Sep 2022 07:16 PM IST
सार

दो महीने के बाद साहसिक गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध हट गया है। शुक्रवार से जिले के साहसिक पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए।

विज्ञापन
paragliding activities started in solangnala after two months
पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

लगभग दो महीने के बाद मनाली की सोलंगनाला की वादियों में रोमांच का खेल शुरू हो गया है। बरसात के सीजन में प्रतिबंधित की गई पैराग्लाइडिंग समेत कई साहसिक गतिविधियां शुक्रवार से शुरू हो गईं। अब साहसिक गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न साइटों पर रौनक लौट गई है। रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग के लिए पर्यटक साइटों में पहुंचने शुरू हो गए हैं। ऐसे में पर्यटन स्थलों में रौनक लौट आई है। 

विज्ञापन


दो महीने के बाद साहसिक गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध हट गया है। शुक्रवार से जिले के साहसिक पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए। हालांकि, फिलहाल सैलानियों की अधिक संख्या नहीं जुट पाई है, लेकिन आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है। गौरतलब है कि जिला में 15 जुलाई से 15 सितंबर तक बरसात का मौसम देखते हुए साहसिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है। शुक्रवार से जिले की विभिन्न साइटों पर रिवर राफ्टिंग करने के लिए काफी संख्या में सैलानी पहुंचे।
विज्ञापन


सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ लेने के लिए सैलानियों का जमघट लगा। मनाली के विभिन्न स्थलों पर रिवर क्रॉसिंग का खेल भी शुरू हो गया है। पिछले एक सप्ताह से मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा ने कहा कि 15 सितंबर के बाद साहसिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। पर्यटन कारोबारियों को तय नियमों के अनुसार साहसिक गतिविधियां करवानी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed