{"_id":"64663187898f9d37830d8e99","slug":"paper-of-138-candidates-of-10th-and-12th-canceled-know-the-reason-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: 10वीं और 12वीं के 138 परीक्षार्थियों का पेपर रद्द, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: 10वीं और 12वीं के 138 परीक्षार्थियों का पेपर रद्द, जानें वजह
Thu, 18 May 2023 07:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 May 2023 07:40 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार बोर्ड ने नकल करने के दोषी परीक्षार्थियों पर कार्रवाई की है। कार्रवाई के तौर पर जिस-जिस पेपर में परीक्षार्थियों ने नकल की थी, बोर्ड ने संबंधित पेपर कैंसिल कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 138 परीक्षार्थियों का एक-एक पेपर रद्द कर दिया है। यह पेपर उन परीक्षार्थियों की रद्द किया गया है, जिन्हें उड़नदस्तों और नकल रोकने के लिए गठित की गई टीमों ने परीक्षाओं में नकल करते पाया था। जानकारी के अनुसार बोर्ड ने नकल करने के दोषी परीक्षार्थियों पर कार्रवाई की है। कार्रवाई के तौर पर जिस-जिस पेपर में परीक्षार्थियों ने नकल की थी, बोर्ड ने संबंधित पेपर कैंसिल कर दिया है। 10वीं और 12वीं टर्म-2 परीक्षा के दौरान नकल के करीब 138 मामले आए थे।
विज्ञापन
इन मामलों की जांच के लिए बोर्ड ने 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया तथा जिन विद्यार्थियों पर नकल करने का आरोप था, उन विद्यार्थियों को बोर्ड कार्यालय में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। इन विद्यार्थियों ने अपना पक्ष बोर्ड के समक्ष रखा। वहीं, परीक्षार्थियों के पक्ष को सुनने के बाद संबंधित कमेटी ने बोर्ड को सिफारिश की। उसी सिफारिश के आधार पर बोर्ड ने कार्रवाई की है। बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि 10वीं व 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा के दौरान नकल के करीब 138 मामले आए थे। नकल के इन मामलों पर कार्रवाई करते हुए बोर्ड प्रबंधन ने जिन विद्यार्थियों ने जिस पेपर में नकल की थी, वह पेपर कैंसल कर दिया है।
विज्ञापन