पेपर लीक मामला: पुलिस और शिक्षा विभाग की स्कूल में दबिश, रिकॉर्ड कब्जे में लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा जिले के शिक्षा खंड बनीखेत के निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा का पेपर लीक होने के बाद बुधवार को पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम जांच के लिए स्कूल पहुंची। टीम ने परीक्षा से संबंधित रिकॉर्ड कब्जे में लिया। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिक्षा विभाग की टीम ने भी स्कूल में जाकर रिकॉर्ड खंगाला। स्कूल में पिछले दिनों हुए सभी पेपरों की जांच पड़ताल की गई। जांच में पाया गया कि इससे पहले हुए पेपरों में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है। स्कूल प्रबंधन ने भी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष अपनी गलती मानी।
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि डेटशीट में गलत तारीख होने की वजह से उन्हें कोई और पेपर करवा दिया। हालांकि, स्कूल प्रबंधन की ऐसा करने को लेकर कोई मंशा नहीं थी। फिलहाल, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट उच्चा शिक्षा उपनिदेशक को भेज दी है। पुलिस भी अपने स्तर पर इस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शशि धवे ने बताया कि उन्होंने निजी स्कूल का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान जो भी जानकारी जुटाई गई है, उसे शिक्षा उपनिदेशक के स्पुर्द कर दिया गया है। भरमौर थाना के एसएचओ आशीष पठानिया ने कहा कि निजी स्कूल में पेपर लीक मामले में पुलिस टीम ने स्कूल में दबिश देकर परीक्षा संबंधि दस्तावेज जब्त किए हैं। छानबीन की जा रही है।