फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Paper leak case: FIR against dismissed traffic inspector Ravi

Paper Leak Case: इस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भी बर्खास्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि नामजद

Fri, 28 Jul 2023 10:35 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jul 2023 10:35 AM IST
सार

विजिलेंस ब्यूरो ने पोस्ट कोड 915 सहायक अधीक्षक जेल एवं कल्याण अधिकारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भी रवि कुमार को नामजद कर लिया है।

विज्ञापन
Paper leak case: FIR against dismissed traffic inspector Ravi
पेपर लीक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के ट्रैफिक इंस्पेक्टर पद से बर्खास्त रवि कुमार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने पोस्ट कोड 915 सहायक अधीक्षक जेल एवं कल्याण अधिकारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भी रवि कुमार को नामजद कर लिया है।

विज्ञापन


इससे पूर्व रवि पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर और पोस्ट कोड 970 जेई सिविल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में नामजद किया था। आरोप है कि हमीरपुर निवासी रवि कुमार ने प्रश्नपत्र खरीदा और ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर नौकरी हासिल की थी। इसके बाद उसने अपने एक अन्य दोस्त को भी जेई सिविल भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन


अब जांच में यह सामने आया है कि सहायक अधीक्षक जेल भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र को रवि कुमार ने अभ्यर्थी को उपलब्ध करवाया है। इसके चलते बुधवार को एसआईटी ने इस मामले में आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर, उमा आजाद, रवि कुमार और अभ्यर्थी अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में रवि कुमार को हमीरपुर न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, जबकि जेई सिविल भर्ती परीक्षा मामले में 7 अगस्त को प्रदेश उच्च न्यायालय में जमानत पर सुनवाई होगी। उधर, एसपी विजिलेंस मंडी राहुल नाथ ने कहा कि पोस्ट कोड 915 सहायक अधीक्षक जेल एवं कल्याण अधिकारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भी रवि कुमार को नामजद कर लिया गया है।


कुल 12 एफआईआर दर्ज कर चुकी है एसआईटी
भंग होने से पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से आयोजित करीब 13 विभिन्न भर्ती परीक्षाओं जेओए आईटी, कला अध्यापक, जेई सिविल, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर ऑडिटर, आक्शन रिकॉर्डर, मार्केट सुपरवाइजर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, लाइनमैन, सचिवालय क्लर्क, सहायक अधीक्षक जेल समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं के मामले में एसआईटी अभी तक 12 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। तकरीबन सभी एफआईआर में मुख्य आरोपी उमा आजाद का नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed