फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchyat assistant: read recruitment process.

पंचायत सहायकः ऐसे होगी 345 पदों पर भर्ती

Mon, 22 Sep 2014 10:39 AM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
panchyat assistant: read recruitment process.

पंचायत सहायक पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदकों को अब मेरिट आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। प्रदेश भर में आवेदकों का आंकड़ा 26 हजार से पार हो गया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि ये आंकड़ा 30 हजार तक जाएगा। पंचायत सहायकों के कुल 345 पद भरे जाने हैं। इतने आवेदन आने पर सरकार के अफसर भी हैरान हैं।

आवेदकों की संख्या को देखते हुए पंचायती राज विभाग अब 1 पद के लिए 10 लोगों को कॉल लेटर भेजेगा। ये लेटर 12वीं पास और एक व इससे अधिक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा, सरकारी कार्यालय में काम किए लोगों की मेरिट के आधार पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जांचे जा रहे आवेदकों के फार्म

panchyat assistant: read recruitment process.

विभाग के मुताबिक प्रदेश की विभिन्न पंचायतों में दर्जनों पद खाली हैं। एक पंचायत सहायक के पास दो से तीन पंचायतों को जिम्मा है। सरकार एक पंचायत को एक सहायक देने की बात कर रही है। ऐसे में पंचायती राज विभाग को 345 पदों की जरूरत है। इसके चलते लोगों से आवेदन मांगे थे।

पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा का कहना है कि प्रदेश में पंचायत सहायकों के पदों को भरा जाना है लेकिन आवेदक ज्यादा आ रहे हैं। आवेदकों के फार्म जांचे जा रहे हैं।

12वीं कक्षा सहित अन्य प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है। इसमें मेरिट देखी जा रही है। जो लोग मेरिट में रहेंगे उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed