फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panchayat Secretary Recruitment: Result out but not made merit, increased wait for candidates

पंचायत सचिव भर्ती: परिणाम निकला पर नहीं बनी मेरिट, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार

Wed, 18 May 2022 11:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 May 2022 11:16 AM IST
सार

विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि परिणाम विवि ने जारी कर दिया है। पंचायती राज विभाग को कई बार परिणाम संबंधित रिकॉर्ड लेने का आग्रह किया गया है। अभी तक विभाग ने रिकॉर्ड नहीं लिया है। 

विज्ञापन
Panchayat Secretary Recruitment: Result out but not made merit, increased wait for candidates
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिव के 239 पदों की भर्ती प्रक्रिया रुक गई है। इससे हजारों युवा परेशान हैं। 22 अक्तूबर 2021 को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने भर्ती परीक्षा करवाई। पांच अप्रैल 2022 को भर्ती का परिणाम भी घोषित कर दिया गया। इसके बाद भर्ती आगे नहीं बढ़ रही है। भर्ती की मेरिट एचपीयू बनाएगा या पंचायती राज विभाग, यही तय नहीं हो पाया है।  

विज्ञापन

परीक्षा में अपीयर हुए करीब 26,000 अभ्यर्थी मेरिट से संबंधित पूछताछ कर रहे हैं।

उन्हें कहीं से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। विवि के अधिकारियों ने साफ किया था कि विवि इस भर्ती की परीक्षा करवाएगा और परिणाम घोषित कर विभाग को सौंप देगा। इसके बाद विभाग इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। स्वयं पूरी करेगा। परिणाम घोषित करते समय विवि के कुलसचिव ने मेरिट जारी करने को लेकर पूछे सवाल में यही बयान दिया था। परिणाम घोषित करने के बाद विवि पंचायती राज विभाग को रिकॉर्ड देने के लिए तैयार है, लेकिन विभाग ने अभी तक रिकॉर्ड नहीं लिया है।
विज्ञापन


विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि परिणाम विवि ने जारी कर दिया है। पंचायती राज विभाग को कई बार परिणाम संबंधित रिकॉर्ड लेने का आग्रह किया गया है। अभी तक विभाग ने रिकॉर्ड नहीं लिया है। भर्ती की आगामी प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी कार्यालय में पूछताछ कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से जल्द ही फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed