{"_id":"5ff85fae8ebc3e328441ab91","slug":"panchayat-secretary-recruitment-application-fee-will-be-reduced-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिव भर्ती: एचपीयू को मिला पंचायतीराज विभाग का पत्र, फीस कम करने को लेकर होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सचिव भर्ती: एचपीयू को मिला पंचायतीराज विभाग का पत्र, फीस कम करने को लेकर होगा फैसला
Fri, 08 Jan 2021 07:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 08 Jan 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विवि (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद कैडर में पंचायत सचिव के 239 पद भरने के लिए आवेदन फीस कम करने को लेकर जल्द फैसला होने की उम्मीद है। इस संबंध में पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने हिमाचल प्रदेश विवि को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा गया है कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की तर्ज पर पंचायत सचिवों के आवेदन की फीस वसूली जाए।
विज्ञापन
महिला अभ्यर्थियों के लिए प्रदेश सरकार ने सभी भर्ती परीक्षाओं की फीस माफ कर रखी है। इस पर भी विवि विचार करे। एचपीयू के कुलसचिव सुनील शर्मा ने बताया कि पंचायतीराज विभाग की ओर से फीस कम करने को लेकर पत्र मिला है। इस पर जल्द विचार करके फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि विवि ने पंचायत सचिव के पदों के लिए 1200 रुपये आवेदन फीस निर्धारित की है।
विज्ञापन