हिमाचल प्रदेश: वोटर लिस्ट प्रारूप तैयार करने में लापरवाही, सात पंचायत सचिव समेत नौ लोग निलंबित
राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने पर सात पंचायत सचिवों, एक निरीक्षण व एक उप निरीक्षण को निलंबित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का प्रारूप तैयार करने में लापरवाही बरतने पर सात पंचायत सचिव, एक इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। इनमें चंबा के चार और मंडी के पांच कर्मचारी शामिल हैं।
भरमौर खंड के पंचायत सब इंस्पेक्टर बलविंद्र सिंह, पंचायत सचिव नीना देवी, गौरव कुमार, राकेश कुमार, मंडी जिले के निहरी खंड से पंचायत इंस्पेक्टर आशीष कुमार, पंचायत सचिव टेक चंद, ठाकुर दास, इंद्र सिंह व पवन कुमार शामिल हैं। निलंबन के बाद इनका जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय भी फिक्स कर दिया है। इसके अलावा आयोग ने भरमौर और निहरी के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। निलंबित कर्मचारियों के खिलाफ जांच का जिम्मा एडीएम भरमौर और एसडीएम सुंदरनगर को सौंपा है और 6 नवंबर तक जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी है।
हिमाचल प्रदेश की 3577 पंचायतों में चुनाव होने हैं। इसे लेकर मतदाता सूची अपडेट की जा रही है। पंचायतों में जिला परिषद सदस्य, बीडीसी, पंचायत प्रधान, उपप्रधान और सदस्य चुने जाने हैं। इसके साथ ही सात नगर निगम, 29 नगर परिषद और 37 नगर पंचायतों में भी चुनाव होने हैं।