फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayat Elections: In Juri, a Sister inLaw Defeats Her Sister-in-Law; Rajkanta Becomes the pradhan

पंचायत चुनाव: ज्यूरी में भाभी ने ननद को दी पटखनी, प्रधान बनीं राजकांता

Wed, 27 May 2026 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 May 2026 06:45 PM IST
सार

छह पंचायतों में 26 महिला वार्ड सदस्य भी निर्वाचित होकर विकास की बागडोर संभालेंगी। ज्यूरी पंचायत में प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। 

विज्ञापन
Panchayat Elections: In Juri, a Sister inLaw Defeats Her Sister-in-Law; Rajkanta Becomes the pradhan
ज्यूरी में राजकांता बनीं पंचायत प्रधान। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले के जिला परिषद वार्ड ज्यूरी-त्यावल के अंतर्गत पहले चरण में छह पंचायतों के चुनाव में चार पंचायतों में महिला प्रधान चुनी गईं। वहीं छह पंचायतों में 26 महिला वार्ड सदस्य भी निर्वाचित होकर विकास की बागडोर संभालेंगी। ज्यूरी पंचायत में प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला भाभी राजकांता और ननद कांता नेगी के बीच रहा। भाभी राजकांता ने 635 वोट हासिल कर प्रधान चुनी गईं। जबकि ननद कांता नेगी 335 वोट के साथ दूसरे और संतोष कुमारी 207 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन

642 वोट हासिल कर प्रकाश ज्यूरी पंचायत के उप प्रधान चुने। रंगोरी पंचायत में सूरज कुमारी 343 वोट हासिल कर प्रधान चुनी गई और सुंदर सिंह निर्विरोध उप प्रधान चुने गए थे। बौंडा पंचायत में गोपू राम ने 289 वोट हासिल कर प्रधान पद और भानु प्रताप 368 वोट हासिल कर उप प्रधान चुने गए। जघोरी पंचायत में सुनीता कुमारी ने 212 वोट हासिल कर प्रधान पद और विनोद कुमार ने 240 वोट हासिल कर उप प्रधान पद जीता है। सरपारा पंचायत में इंद्र सिंह ने 423 वोट हासिल कर प्रधान पद और अर्जुन केदारटा ने 363 वोट हासिल कर उप प्रधान पद के लिए चुना गया है। जबकि कूट पंचायत में सुषमा देवी प्रधान पद और विक्रम सिंह उप प्रधान पद सहित पूरी पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed